Kanpur News: आग लगने से जली 15 बीघा गेहूं की फसल

Kanpur News: कानपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई। पुलिस और दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-04-10 11:28 GMT

आग लगने से जली फसल। (Pic: Newstrack)

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फसल को जलते देख किसान भागे और आग बुझाने के प्रयास के साथ दमकल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आग बुझाने का प्रयास जारी है।

अज्ञात कारणों से लगी आग

सचेंडी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में अज्ञात कारणों से गेंहू की फसल में आग लग गई। आग की लपटों को देख खेत में काम कर रहें किसानों ने शोर मचाया तो आस पास के किसान आ गए। गेंहू की खड़ी फसल में आग बढ़ती चली गई। किसानों ने आग बुझाने के प्रयास के साथ दमकल को फ़ोन किया। आग ने करीब 12 से 15 बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह फसल अभिमन्यु यादव, रामसेवक, धर्म पाल, रामपाल, शिव पाल, तारा सिंह, सुख वासी यादव किसानों की है।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड 

सूचना पर पहुंचे दमकल के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने के कारण जानने का प्रयास जारी है। खेत पर काम कर रहे किसान बोले गर्मी अपना रूप दिखा रही है। इस गर्मी में आग भी तमाशा किए हुए है। कहीं टूटते तार तो कहीं झूलते तारों के टकराने से निकल रही चिंगारी से फसलों में आग लग रही है। दमकल को सूचना देने के बाद करीब आधे या एक घंटे में गाड़ी आ पाती है। तब तक आग विकराल रूप ले लेती है।

खेत पर न पिएं बीड़ी सिगरेट

किसानों को यह भी बताया जा चुका है कि वे अपने गेहूं के खेतों में हों तो बीड़ी या सिगरेट न पिएं। इसकी एक भी चिंगारी पूरे गेहूं के खेत को जलाने के लिए काफी होती है। वहीं कई बार कृषि मशीनों से निकलने वाली चिंगारी भी बड़े आग का रूप ले लेती है। तेज धूप और शुष्क मौसम के कारण हल्की सी चिंगारी भी बड़े आग की घटना में बदल जाती है।

Tags:    

Similar News