Kanpur News: पति पर ‘अवैध संबंध’ का शक, पत्नी ने कर लिया सुसाइड

Kanpur News: घटना की जानकारी पाकर मौके पर डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह समेत पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर बताया कि आज देर रात को पति पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने आत्महत्या की है।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-01-12 01:59 GMT

मृतक महिला रेहाना का फाइल फोटो (Newstrack)

Kanpur News: पति के अवैध संबंध के चलते पत्नी को शक होने के कारण जाजमऊ पोखरपुर में पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पति से पूछताछ की जा रही है।

दो साल पहले किया था प्रेम विवाह

रॉयल कंपाउंड निवासी आसिफ अली जो प्रॉपर्टी डीलर का काम करते है। इनकी 26 वर्षीय पत्नी रेहाना थी। आसिफ ने दो साल पहले रेहाना से प्रेम विवाह किया था। वहीं पहली पत्नी शाहीन अपने दो बच्चों के साथ मायके फतेहपुर में रहती है। पत्नी के चले जानें के बाद आसिफ ने रेहाना से प्रेम विवाह किया था। वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि रेहाना अपने पति पर किसी महिला से अवैध संबंध होने का शक में उनमें अक्सर विवाद होता था। आज गुरुवार की रात को भी दोनो में काफ़ी विवाद हुआ। विवाद के बाद रेहाना अंदर कमरे में चली गयी। जहां कुंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पति आसिफ ने आवाज़ दी तो कोई आवाज न आने पर कमरे में गया तो उसे पत्नी का शव लटका हुआ मिला।

घटना की जानकारी पाकर मौके पर डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह समेत पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर बताया कि आज देर रात को पति पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने आत्महत्या की है। पति घर में मौजूद थे। महिला के घर वालों को सूचना दे दी गई है। वहीं, परिजनों के आने पर उचित कार्यवाही की जायेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि आज अधिकतर शहरों में मैं पत्नी और वो के बीच काफी हत्याएं, आत्महत्याएं देखने को मिल रही है। जहां इन घटनाओं से घर परिवार बर्बाद हो रहे हैं। वहीं, कुछ परिवार मुकदमेबाजी में अपने आप को बर्बाद कर ले रहे हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है, जहां पत्नी पति पर शक कर आत्महत्या करने को मजबूर हुई है। 

Tags:    

Similar News