Kanpur News: प्रेमिका ने साथ रहने से किया इनकार, नाराज युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Kanpur News: प्रेमिका महिला ने विजय के साथ रहने को मना कर दिया। जिसके बाद प्रेमिका महिला अपने घर चली गई। प्रेमिका के चले जाने के बाद प्रेमी विजय भी चौकी से चला गया था। जिसका कल देर रात शव होटल के कमरे में मिला।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-05-10 04:04 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Kanpur News: चकेरी के कोयला नगर में संदिग्ध परीस्थितियों में होटल के कमरे में युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू की। वहीं, पुलिस को प्रेमी युवक के पास सुसाइड नोट मिला है। परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी।

बर्रा निवासी विजय यादव नौबस्ता स्थित एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय था। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम को विजय का शव कोयला नगर स्थित एक होटल के कमरे में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने होटल कर्मियों और अस्पताल के कर्मियों से पूछताछ की तो पता चला कि विजय बुधवार रात को होटल में आया था। दोपहर से कमरे का दरवाजा न खुलने पर कर्मचारियों को संदेह हुआ। जिसके बाद उन्होंने देखा कि विजय का शव कमरे में पड़ा हुआ है।परिजनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जायेगी।

प्रेमिका ने दिया छोड़ तो चुनी मौत

पुलिस ने बताया कि विजय का सेन पश्चिम पारा में रहने वाली एक युवती से बीते वर्षों से प्रेम संबंध थे। वहीं, युवती भी प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। परिचय होने के बाद दोनों ने आर्य समाज से विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों में झगड़ा हुआ। जहां युवक विजय ने पत्नी के ऊपर हाथ छोड़ दिया। वहीं, प्रेमिका महिला ने पुलिस से शिकायत की और अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने दोनों पार्टी के बीच समझौता करा दिया था। वहीं, पुलिस को प्रेमिका ने बताया कि इसने हमको धोखे में रख शादी की थी। विजय पहले से शादी शुदा है। इसकी पत्नी से इसका तलाक भी नहीं हुआ है। जिस कारण मेरी शादी शून्य है।

विजय के साथ रहने को किया मना

प्रेमिका महिला ने विजय के साथ रहने को मना कर दिया। जिसके बाद प्रेमिका महिला अपने घर चली गई। प्रेमिका के चले जाने के बाद प्रेमी विजय भी चौकी से चला गया था। जिसका कल देर रात शव होटल के कमरे में मिला। वहीं, पुलिस की मानें तो परिजनों को सूचना दी गई। लेकिन परिजनों ने आने से मना कर दिया। परिजनों ने बताया कि इस परिवार के किसी भी सदस्य से कोई संबंध नहीं है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेज दिया है। 

Tags:    

Similar News