कानपुर: कानपुर पुलिस ने 50 हजार के ईनामी बदमाश को मुंबई पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। यह ईनामी बदमाश अपहरण कर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मुंबई में छिप गया था। सर्विलांस की मदद और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे मुंबई से गिरफ्तार करके कानपुर लायी है। जब इससे पूछताछ की गयी तो इसके तीन अन्य साथियों को भी पुलिस ने धर दबोचा। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें— वरुण गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- उद्योगपति पैसा लेकर भागे उनकी वजह से डूबे बैंक
सजेती थाना क्षेत्र स्थित घुरूऊपुर गाँव में रहने वाले राम प्रकाश की कल्लू बाबा उर्फ़ दिनेश सचान से रंजिश चलती थी। बीते 4 अगस्त 2017 को कल्लू बाबा ने राम प्रकाश की अपने साथी हेमराज,छोटे यादव,विजय कुमार,गयादीन एक अभियुक्त जो जमानत पर बहार है बलवंत सिंह के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद राम प्रकाश के हाथ पैर बंधकर शव को यमुना नदी में फेंक दिया था।
ये भी पढ़ें— सभी एग्जिट पोल होंगे धराशायी तीन राज्यों में बनेगी बीजेपी की सरकार: मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह
एसपी ग्रामीण प्रदुमन सिंह ने बताया कि राम प्रकाश की हत्या के बाद मुख्य आरोपी कल्लू बाबा मुंबई में छिप कर रह रहा था। पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। इस हत्या कांड में पहले राम प्रकाश के अपहरण किया गया था इसके बाद उसकी रस्सी से गला कसकर हत्या की गयी थी। हत्या में शामिल सभी अभियुक्त भाग गए थे जिसमे सिर्फ बलवंत और हेम राज की गिरफ़्तारी हुयी थी। बलवंत जमानत पर बाहर है। वही हेमराज को जिला बदर किया गया था लेकिन गिरफ़्तारी के दौरान वो जिले में पाया गया है।
ये भी पढ़ें— मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी, विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लंदन कोर्ट ने दी मंजूरी