Kasganj News: भारतरत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सपाइयों ने किया याद
Kasganj News: कर्पूरी ठाकुर को भारतीय राजनीति में बेबाक टिप्पणी और विशिष्ट शैली में भाषण देने के लिए जाना जाता रहा है। उनकी भाषा पर इतनी अच्छी पकड़ थी कि उनके वक्तव्यों के जवाब में विपक्षी भी कुछ बोल नही पाते थे।;
भारतरत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सपाइयों ने किया याद- (Photo- Social Media)
Kasganj News: उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज नगर में आज भारतरत्न से सम्मानित बिहार राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर नगर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्याभिषेक कर उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया। अपनी सादगी, ईमानदारी और जनता के कार्यों को प्राथमिकता देने वाले स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को लोग जननायक कहा करते थे। इस अवसर पर सांसद, जिलाध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्षा के प्रतिनिधि रहे मौजूद।
कृषि उपज का सीधा लाभ किसानों को दिलाया
24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर में जन्मे कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति के क्षेत्र में भारतीय क्रांति दल के नाम से पार्टी चलाई। उनके प्रमुख सामाजिक कार्यों में पिछड़े वर्ग को 1977 में आरक्षण दिलाने का कार्य हो, हिंदी भाषा का प्रचार और प्रसार हो, समाजवादी विचारधारा हो या कृषि उपज का सीधा लाभ किसानों को दिलाने की बात हो अधिक याद की जाती हैं।
कर्पूरी ठाकुर को भारतीय राजनीति में बेबाक टिप्पणी और विशिष्ट शैली में भाषण देने के लिए जाना जाता रहा है। उनकी भाषा पर इतनी अच्छी पकड़ थी कि उनके वक्तव्यों के जवाब में विपक्षी भी कुछ बोल नही पाते थे।
जननायक कर्पूरी का जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया गया
आज की राजनीति में लालू प्रसाद यादव और नीतीश उन्हीं की देन है, कासगंज शहर के सोरों गेट स्थित आवास विकास कॉलोनी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जननायक कर्पूरी जी का जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया गया। जिसमें एटा के समाजवादी पार्टी के सांसद देवेश शाक्य जिला अध्यक्ष विक्रम यादव प्रवेंद्र राणा कासगंज नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार बोहरे देव प्रकाश उर्फ देवो भैया लोग मौजूद थे।