Kasganj News: देवेश शाक्य ने किया नामांकन, बोले- जीते तो बहेगी विकास की गंगा

Kasganj News: सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य सैकडो वाहनों के साथ रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

Report :  Ajay Chauhan
Update: 2024-04-16 11:46 GMT

नामांकन करते सपा प्रत्याशी। (Pic: Newstrack)

Kasganj News: एटा लोकसभा क्षेत्र के सपा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी देवेश शाक्य ने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर के समक्ष दाखिल किया। इससे पूर्व उन्होंने हजारों सर्मथकों के साथ रोड शो कर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक शक्ति प्रर्दशन किया।

जीते तो बहेगी विकास की गंगा

इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुझ पर विश्वास जताया है, उनके भरोसे पर खरा उतरूंगा। जनता ने मुझे जिता कर संसद भेजा तो निश्चित एटा कासगंज में विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, सपा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, एटा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, किरण यादव, पूर्व विधायक जीनत खान, सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान सहित पांच हजार से अधिक समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के दौरान पिता पुत्री की राजनीति की चर्चा जोरों पर रही। यहl कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थामा है। वहीं उनकी पुत्री किरण यादव अपने पिता की पुरानी सियासी पार्टी सपा का दामन थामे हुए हैं। यह चर्चा लोगों में आम बनी रही।


सरकार पर लगाया आरोप

रिटिर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद देवेश शाक्य ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सपा के बढ़ते जनाधार से भाजपाई बौखला गए हैं। ये आप लोग भी जानते हैं। ईडी और सीबीआई किसके अधीन चल रही है। पुलिस का दुरुपयोग करके हमारे तमाम कार्यकर्ता और प्रधानों पर दबाव बनाया जा रहा है। हमारे जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा लिखा गया, ये सब हथकंडा अपना रहे हैं, लेकिन ये जनता के बीच में नहीं जाना चाह रहे। जनता के बीच में गए, तो जनता इसका जवाब देगी, इन्हें खदेड़ना शुरू करेगी।

Tags:    

Similar News