Kasganj News: रामनवमी पर घर-घर कन्या पूजन कर बांटे उपहार, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Kasganj News: कासगंज में श्रीराम नवमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पूरा कस्बा शाक्ति की भक्ति में लीन नजर आया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा नगर मैं निकाली गई।

Report :  Ajay Chauhan
Update: 2024-04-17 14:13 GMT

रामनवमी पर घर-घर कन्या पूजन, निकाली गई भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा: Video- Newstrack

Kasganj News: जनपद कासगंज में श्रीराम नवमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पूरा कस्बा शाक्ति की भक्ति में लीन नजर आया। बुधवार को श्रीराम नवमी पर कस्बा के प्रचीन देवी मंदिर पर चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन सभी सिद्धियों की माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवी पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। भीड़ को देखते हुए मंदिर में लाइन लगाकर श्रद्धालुओं को पूजा कराई गई।

मां को लगा चना, हलुआ, पूड़ी का भोग

देवी मां को प्रसन्न करने के लिए उन्हे अत्यंत प्रिय चना, हलुआ, पूड़ी का भोग लगाया गया। सुबह से ही देवी मंदिर में घंटा घड़ियाल की गूंज सुनाई दी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के नवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। देवी पूजा के बाद श्रद्घालुओं ने घरों में विधि-विधान से कन्या पूजन कर पुण्य लाभ कमाया। इसके तहत कन्या, लांगुराओं को भोजन कराकर उन्हे दान दक्षिणा और उपहार देकर व्रत खोले।


वहीं देर शाम भी मन्दिरों में देवी के दर्शन को श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मंदिर में मेले जैसा नजारा नजर आया। मंदिर परिसर में सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया। जिसमें श्रद्घालुओं ने आहुतियां देकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद आरती व दुर्गा चालीसा के पाठ के साथ ही अज्ञारी पूजन कर मां से जीवन की बाधाएं दूर करने का आशीर्वाद मांगा। घरों और मन्दिरों में देर रात तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है।

भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकली गई

भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का नगर भ्रमण हुआ, जिससे अनन्य भक्त शिरोमणि महाबली श्री हनुमानजी के स्वरूपों ने अखाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया, वहीं श्रीकृष्ण की गोपियों का रास भी मन को मोहक लग रहा था।

Tags:    

Similar News