Keshav Maurya in Meerut: मेरठ पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, बोले-जयन्‍त के पत्र की हमें नहीं जानकारी नहीं

Keshav Maurya in Meerut: जयंत चौधरी द्वारा विधायक विक्रम सिंह सैनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर लिखे गए पत्र पर पूछे गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मुझे पत्र के संबंध में जानकारी नहीं है, लेकिन न्यायालय और कानून अपना काम करेगा।

Report :  Sushil Kumar
Update:2022-11-02 16:32 IST

UP DCM Keshav Prasad Maurya (Image: Newstrack)

UP DCM Keshav Prasad Maurya: बुधवार को मेरठ पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गंगानगर के राजेंद्र पुरम स्थित जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आवास पर की दिनेश खटीक की माताजी के निधन पर उन्हें सांत्वना देने पहुंचे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिनेश खटीक की माता सरोज देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद उनके पिता व भाई से वार्ता की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी माता का स्वभाव बहुत ही शालीन रहा। ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम देखने को मिलता हैं। इस दौरान दिनेश खटीक ने उनके बारे में पूरी जानकारी दी।

इसके बाद सर्किट हाउस में पहुंचे, उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में चल रही मदरसों की जांच रिपोर्ट सरकार को प्राप्त हो रही है। अवैध रूप से चलने वाले मदरसों को सुधार करना होगा, क्योंकि यह बच्चों की शिक्षा से जुड़ा हुआ मामला है।

जयंत चौधरी द्वारा विधायक विक्रम सिंह सैनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर लिखे गए पत्र पर पूछे गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मुझे पत्र के संबंध में जानकारी नहीं है, लेकिन न्यायालय और कानून अपना काम करेगा।

बता दें कि सपा नेता आजम खान को तीन साल की सजा हुई है, जिसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता रद की गई है। इस पर रालोद अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिखा है। कहा, बीते दिनों भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी को दंगों के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट से दो साल की सजा हुई है। उनके प्रकरण में इस प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। सवाल किया कि क्या सत्ताधारी दल और विपक्ष के विधायक के लिए कानून की व्याख्या अलग तरीके से की जा सकती है? उन्होंने विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की मांग की।

भ्रष्टाचार को लेकर पूछे सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा कार्रवाई भ्रष्टाचारियों पर भाजपा की सरकार में हुई है। नगर निगम में हुए सड़क घोटाले के सवाल पर उन्होंने कहा कि लखनऊ में कोई फाइल नहीं रोकी जाती, शीघ्र ही संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के साथ आमजन जुड़ा हुआ है और इस बार भी भाजपा शत प्रतिशत जीत दर्ज करेगी। उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले मेरठ सर्किट हाउस पहुंचने पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पवित्र नदियों मां गंगा एवं मां यमुना के बीच बसा नगर मेरठ में आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत करने के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

Tags:    

Similar News