Aligarh News: बदमाशों ने बकरी चोरी से रोकने पर महिला को पीटा, मौत

Aligarh News: जनपद में बकरी चोरी से रोकने पर बदमाशों ने महिला की पिटाई कर दी। वहीं, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

Update: 2024-06-15 12:32 GMT

अलीगढ़ पोस्टमार्टम हाउस। Photo- Newstrack 

Aligarh News: जनपद में बकरी चोरी से रोकने पर बदमाशों ने महिला की पिटाई कर दी। वहीं, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना थाना गभाना के लालपुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय गुलशन बकरी चराने के लिए गई थी। इस दौरान दो अज्ञात बदमाश बकरी ले जाने का प्रयास करने लगे जिस पर महिला ने विरोध जताया। विरोध करने से गुस्से में आए बदमाशों ने महिला को बुरी तरह से लाठी डंडों से पीट दिया। घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह था पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद के थाना गभाना निवासी मृतका के पुत्र इबरान ने थाना गभाना में तहरीर देकर स्प्लेंडर सवार दो अभियुक्तों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि मेरी माँ गुलशन उम्र 66 वर्ष पत्नी रफीक निवासी लालपुर थाना गभाना, मोरहना के भूडरा पर अपनी बकरियाँ चरा रही थी। तभी स्प्लेंडर मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति बकरियों की तरफ जाने लगे जब मेरी माँ ने उन्हें रोका तो उन्होंने मेरी माँ को लाठी डंडों से मारा पीटा। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिनकी बाद में मौत हो गई।

12 वर्षीय बालक ने गाँव पहुंचकर दी सूचना 

पीड़ित ने बताया कि माँ के साथ ही बकरी चरा रहे 12 वर्षीय बालक छोटू ने गांव आकर हमें इस पूरी घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्हें उपचार हेतु स्वस्तिक केयर सेंटर गभाना में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जे.एन. मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। वहीं, अभियुक्तों का अभी तक पता नहीं चला है। फ़िलहाल, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है व अग्रिम जाँच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags:    

Similar News