BJP के दिग्गज नेता केसरीनाथ त्रिपाठी की तबियत बिगड़ी, लखनऊ PGI में भर्ती

केशरीनाथ त्रिपाठी बुधवार को इटावा में हिंदी सेवा निधि के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए थे। इसके बाद इनकी तबियत कुछ ख़राब हो गयी थी। टेस्ट कराने पर यह नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

Update: 2021-01-02 08:51 GMT
BJP के दिग्गज नेता केसरीनाथ त्रिपाठी की तबियत बिगड़ी, लखनऊ PGI में भर्ती photos (social media)

लखनऊ : पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता की केशरीनाथ त्रिपाठी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को तबियत बिगड़ने पर संजय गांधी पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है। नेता केशरीनाथ त्रिपाठी का इलाज प्रयागराज में चल रहा था। लेकिन तबियत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रिफर कर दिया। यह नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

डॉक्टरों के प्रयागराज से लखनऊ किया रेफर

केशरीनाथ त्रिपाठी बुधवार को इटावा में हिंदी सेवा निधि के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए थे। इसके बाद इनकी तबियत कुछ ख़राब हो गयी थी। टेस्ट कराने पर यह नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए। आपको बता दें कि इनका शुगर लेवल लो होने और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा असंतुलित होने के बाद इन्हें प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने इनकी सेहत को देखते हुए इन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में रेफर कर दिया गया।

सीएम योगी ने पूछा फोन कर हाल

केशरीनाथ त्रिपाठी को शुक्रवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में रेफर किया गया। लखनऊ के इस अस्पताल में भर्ती होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उनके बेटे नीरज त्रिपाठी को फोन कर इनकी तबियत का हालचाल जाना। इसके साथ कई नेता ने इनके बेटे को फोन कर केशरीनाथ त्रिपाठी की तबियत का हाल चाल जाना। आपको बता दें कि इनके परिवारिक सदस्यों ने इनकी तबियत को सामान्य बताया है।

यह भी पढ़ें: झांसी: पिकनिक स्पॉट पर नए साल की धूम, कोरोना का नहीं दिखा डर

संजय गांधी अस्पताल

आपको बता दें कि लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल में केशरीनाथ त्रिपाठी का इलाज शुरू कर दिया गया है। इन्हें राजधानी के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। इन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। केशरीनाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल पूर्व राज्यपाल थे और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है। इनकी तबियत अचानक से खराब हो गयी थी।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार कृष्णमोहन मिश्र, लखनऊ के भैंसा कुंड घाट पर बेटी ने दी मुखाग्नि

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News