तेंदुए ने मचाया तांडव: जान बचाकर भागे गांव वाले, दरोगा समेत 7 लोग घायल

तेंदुए के उत्पात की सूचना पाकर मुर्तिहा और मोतीपुर पुलिस के साथ कतर्निघाट वन्यजीव प्रभाग व लखीमपुरी खीरी के धौरहरा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंच गए।

Update: 2020-06-04 11:51 GMT

बहराइच: प्रतापपुर गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ गांव में पहुंच गया। तेंदुए ने गश्त से वापस लौट रहे उपनिरीक्षक, वन दरोगा समेत सात लोगों पर हमला कर दिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने जाल लगाया है। मोतीपुर, मुर्तिहा पुलिस के साथ तीन रेंज के वनकर्मी गश्त कर रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल क्षेत्र के निकट जाल लगाया गया है। सूचना पाकर वन विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारियों ने दौरा किया है। घायलों को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से आर्थिक मदद की गई है।

तेंदुए ने मचाया तांडव

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत प्रतापपुर गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव कतर्निया के साथ लखीमपुर खीरी के धौरहरा रेंज से भी लगा हुआ है। गांव में गुरुवार सुबह सात बजे तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने ग्राम पंचायत मजरा दुर्गागौढ़ी व पटहा गौढ़ी में जमकर उत्पात मचाया। इस दरान तेंदुए ने कई लोगों पर हमला किया और उन्हें अपना शिकार बनाया। तेंदुए ने हैंडपंप पर पानी भर रहे गांव निवासी शेखर (12) पुत्र प्रेमचंद हमला कर दिया। शेखर के शोर मचाने पर तेंदुआ दूसरी तरफ जाने लगा।

ये भी पढ़ें- तड़पकर मरी गर्भवती हथिनी: आरोपियों की धड़-पकड़ शुरू, पकड़ में आया एक आरोपी

तभी तेंदुए ने नित्यक्रिया के लिए जा रहे गांव निवासी सिपाही (25) पुत्र रामआसरे पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने जब इस तेंदुए को खदेड़ा तो इसी दौरान उसने गांव निवासी भिखारी 18) पुत्र गार्गी प्रसाद, छोटेलाल (20) पुत्र माधव पर हमला कर घायल कर दिया। तेंदुए के इस तांडव का शिकार गस्त से लौट रहे दरोगा जी भी हो गए। तेंदुए के इस तांडव के दौरान ही उधर गांव से गश्त कर लौट रहे मुर्तिहा कोतवाली के उपनिरीक्षक राजकुमार रावत (50) पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया।

वनकर्मियों ने लगाया जाल

तेंदुए के उत्पात की सूचना पाकर मुर्तिहा और मोतीपुर पुलिस के साथ कतर्निघाट वन्यजीव प्रभाग व लखीमपुरी खीरी के धौरहरा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मियों ने जाल लगाना शुरू किया। इसी दौरान तेंदुए ने धौरहरा रेंज के वन दरोगा बृजेश शुक्ला (45) और वन रक्षक पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों के साथ वनकर्मियों व पुलिसकर्मियों में दहशत फैली हुई है। तेंदुआ सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक उत्पात मचाता रहा।

ये भी पढ़ें- तड़पकर मरी गर्भवती हथिनी: आरोपियों की धड़-पकड़ शुरू, पकड़ में आया एक आरोपी

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जाल लगा दिया है। लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है। प्रतापपुर गांव में पहुंचे तेंदुए के हमले में चार ग्रामीण घायल हुए हैं। इसकी सूचना पाकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजनाधिकारी दबीर हसन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल ग्रामीणों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उधर घायल लोगों का हाल अधिकारियों ने जाना।

रिपोर्ट- राहुल

Tags:    

Similar News