लॉकडाउन का फायदा उठा कर गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों पर किया हमला

एक ओर जहां जिले के लोग लॉकडाउन की वजह से अपने-अपने घरों में कैद हैं। तो वहीं जानवर जंगलो से निकल कर शांत वातावरण में गांवों की तरफ अपना रुख किये हुए हैं।

Update: 2020-04-12 15:09 GMT

गाजीपुर: कोरोना वायरस के कहर चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। जिसके चलते किसी को भी बेवजह अपने घरों से निकलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में एक ओर जहां जिले के लोग लॉकडाउन की वजह से अपने-अपने घरों में कैद हैं। तो वहीं जानवर जंगलो से निकल कर शांत वातावरण में गांवों की तरफ अपना रुख किये हुए हैं। और खेती कर रहे किसानों पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव का है। जहां जंगल से आए एक तेंदुए ने दो किसानों पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

खेतों में छुप गया तेंदुआ

प्राप्त सुचना के मुताबिक नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव निवासी महेंद्र राजभर के ट्यूबवेल के नाली में रविवार को करीब 10बजे एक तेंदुआ सोया हुआ था। महेंद्र राजभर के दो लड़कों ने तेंदुए को सियार समझ उस पर इट पत्थर चलाए। जिससे तेंदुआ जाग गया और उसने उन दोनो पर हमला कर दिया। अपने दोनो बच्चों को बचाने के लिये महेंद्र तेंदुए से लड़ गए और शोर मचाने लगे।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन: सूटकेस में बंद दोस्त को ले गया अपने घर, ऐसे खुल गई पोल

शोर सुन तेंदुआ पोखरी के किनारे पतलो में छुप गया। इसी बीच शोर सुन ग्रामीण भी पोखरी पर इकट्ठा हो गए। जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने नोनहरा थाने के साथ-साथ सीओ कासिमाबाद को भी तेंदुए की सूचना दे दी। वहीं सुसुंडी के लेखपाल द्वारिका प्रसाद व राजस्व निरीक्षक ओमकार लाल श्रीवास्तव तुरंत ही घटना स्थल पहुंच गये।

दो लोगों पर किया हमला

ये भी पढ़ें- रिलीज हुआ उर्वशी रौतेला का सॉन्ग कंगना विलायती ….

क्षेत्र के लेखपाल द्वारिका प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों का शोर सुन पतलो में छिपे तेंदुए ने बाहर निकल कर दो लोगों विनोद राम पुत्र लेदु राम और शमिम हैदर पुत्र शाहिद पर पर हमला कर दिया। विनोद पर हमला कर तेंदुआ गेहूं के खेत में छिप गया। उसके बाद जब लोगों ने शोर मचाया तो शोर सुन फिर बाहर निकले तेंदुएं शमीम पर हमला कर दिया। इन दोनो को बचाने के लिये तेंदुए को ग्रामीणों ने मौके पर लाठी डंडे से वार कर मौत के नींद सुला दिया।

ये भी पढ़ें- बैसाखी पर कोरोना का ग्रहण: इस बार स्वर्ण मंदिर का बदला नजारा, ऐसे मनाएंगे पर्व

गांव के लेखपाल द्वारिका प्रसाद ने बताया की मौके पर सीओ कासिमाबाद, थानाध्यक्ष नोनहरा के साथ डीएफओ गाजीपुर भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गये थे। ग्रामीणों ने बताया की राजस्व निरीक्षक ओमकारा लाल ने तेंदुए के हमले से घायल विनोद राम को उपचार कराने के लिए दो हजार रुपये दिए। वहीं राजस्व निरीक्षक ने बताया की घायल विनोद काफी गरीब है, ऐसे में उसके उपचार के लिए ड हजार रूपए उन्होंने भी उसे दिए हैं।

रजनीश कुमार मिश्रा

Tags:    

Similar News