स्थानीय लोगों और पुलिस में जबर्दस्त भिड़ंत, पथराव के बाद फायरिंग, छावनी में तब्दील हुआ सपेरे नगला

Update: 2017-03-09 08:47 GMT

मथुरा: जिले के थाना गोवर्धन के राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में गुरुवार (9 मार्च) को स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। लोगों ने अतिक्रमण हटाने गए पुलिस और विकास प्राधिकरण की टीम पर जमकर पथराव किया। यह मामला सपेरे नगला की है।

सपेरे नगला में गुरुवार को एनजीटी के आदेश के बाद वन विभाग और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ पुलिस और पीएसी अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंची। अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय लोगों ने विकास प्राधिकरण की टीम पर जमकर पथराव किया। पथराव के बाद प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भेजा। इसके बाद गोवर्धन परिक्रमा मार्ग छावनी में तब्दील हो गया। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर लोगों में खास रोष है। इस पूरी घटना में एक महिला बेहोश हो गई।

ताजा जानकारी के अनुसार तनाव इतना बढ़ गया है कि पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी है।

अपडेट जल्द : -

Tags:    

Similar News