लाॅकडाउन: वृद्ध महिला की अर्थी को पुलिसकर्मियों ने दिया कंधा, हो रही तारीफ

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लाॅकडाउन के बीच एक हृदय को छू देने वाली तस्वीर सामने आई है। बड़गांव क्षेत्र में एक वृद्ध महिला का निधन होने के बाद पुलिसकर्मियों ने मृतका की अर्थी को कंधा देकर अंतिम संस्कार कराया।

Update: 2020-04-15 17:41 GMT

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लाॅकडाउन के बीच एक हृदय को छू देने वाली तस्वीर सामने आई है। बड़गांव क्षेत्र में एक वृद्ध महिला का निधन होने के बाद पुलिसकर्मियों ने मृतका की अर्थी को कंधा देकर अंतिम संस्कार कराया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की चारों ओर तारीफ हो रही है।

दरअसल, बड़गांव क्षेत्र के किशनपुरा निवासी वृद्ध महिला मीना कई महीने से बीमार चल रही थीं। मंगलवार को ही पुलिस ने बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान वृद्धा की बुधवार को मौत हो गई।

यह भी पढ़ें...गुड न्यूज: कोरोना से जंग जीत रहे ये राज्य, केरल में आज सिर्फ एक नया मरीज

वृद्धा की मौत के बाद पुलिसकर्मियों ने ही उसके बेटों की तरह अर्थी को कंधा देकर अंतिम संस्कार कराया। वृद्धा की मौत की सूचना मिलने पर थाना बड़गांव पुलिस के एसएसआई दीपक चौधरी, कांस्टेबल गौरव कुमार और विनोद कुमार को मौके पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें...देश के 400 जिलों में नहीं पहुंचा कोरोना वायरस, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बड़ी बात

पूर्ण लाॅकडाउन की वजह से गांव के एक दो लोगों के साथ अंतिम संस्कार रीति रिवाज के अनुसार ग्राम किशनपुर में स्थानीय पुलिस द्वारा कराया गया। अब पुलिस के इस सराहनीय कार्य की सभी सराहना कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News