UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव ने लिए बनाई ये रणनीति, बूथ स्तर पर जुटेंगे कार्यकर्ता

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी कर दिये हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि सभी कार्यकर्ताओं को एक होना होगा और बूथ ही चुनाव में सपा की ताकत बनेंगे।

Update: 2023-03-22 10:33 GMT
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (सोशल मीडिया)

UP Politics: समाजवादी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है। सपा आगामी लोकसभा चुनाव में बूथ को मजबूत करने पर ज्यादा फोकस कर रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी कर दिये हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि सभी कार्यकर्ताओं को एक होना होगा और बूथ ही चुनाव में सपा की ताकत बनेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सपा इस बार के विधानसभा चुनावों में उन बूथों को चुन रही है, जहां पर पार्टी को कम वोट मिलते हैं। इन बूथों को चिन्हित करने के बाद सपा प्रत्येक बूथ स्तर पर करीब 10 युवाओं के साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी। सपा ने बूथ कमेटियों के गठन का काम जून के पहले सप्ताह तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। समय-समय पर पार्टी के बड़े नेता भी इन बूथों पर बैठक करेंगे और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे। सपा कमजोर बूथों पर लोगों को समाजवादी सरकार के समय किये गए कामों से अवगत करवाएगी। इसके साथ ही पार्टी किसानों के साथ हो रहे अन्याय, बेरोजगारी, जातीय जनगणना, बढ़ती महंगाई, कानून व्यवस्था, उत्पीड़न के मुद्दों को लेकर चुनावी रणनीति पर काम करेगी।

सपा की कोलकाता में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बूथों को मजबूत करने का निर्णल लिया गया है। सपा 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा अखिलेश ने वोटर लिस्ट से कटे हुए नामों को जुड़वाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। बता दें कि अखिलेश यादव ने विधान सभा चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया था। इसके अलावा चुनाव आयोग को पिछले चुनाव में काटे गए 15 हजार नामों की सूची भी दी थी।

Tags:    

Similar News