Saharanpur News: भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन, झूमतीं दिखीं महिलाएं

Saharanpur News: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर अहिंसा प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में महिलाओं ने अपनी खुशी को नृत्य और उल्लास के माध्यम से व्यक्त किया।

Update:2023-04-06 03:09 IST

Saharanpur News: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर अहिंसा प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में महिलाओं ने अपनी खुशी को नृत्य और उल्लास के माध्यम से व्यक्त किया। श्री दिगंबर जैन महिला सल्लेखना सेवा मंडल मुख्य शाखा एवं उपशाखा के समक्ष महिला मंडल के तत्वाधान में बडतला स्थित जैन मंदिर में महिलाओं द्वारा प्रभु की कुंडल पूरी नगरी की रचना की गई। कुंडलपुर नगरी की रचना पूरी भव्यता युक्त रही। महिलाओं ने तीर्थंकर बालक की पालना झूला पर नजर उतारी। महिलाओं ने नए अंदाज में तीर्थंकर बालक को पालना झुलाते हुए भक्ति की अविस्मरणीय प्रस्तुति दी।

महिलाओं ने अलग-अलग वेश धारणकर कुंडलपुर नगरी के राजा के दरबार में पहुंचकर माता और पिता दोनों को तीर्थंकर बाग प्रभु के जन्म कल्याणक की बधाई दी। यह बधाई बड़े हर्षोल्लास के साथ भक्ति भाव से नृत्य करते हुए दी गई। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका ने सभी को भाव-विभोर किया। नाटिका में प्रभु के जन्म कल्याणक से लेकर क्या-क्या, किस-किस का कल्याण हुआ, इन सब को बखूबी से दर्शाया गया।

समिति की अध्यक्षा रेनू जैन ने बताया कि प्रभु महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महिला समाज द्वारा मनाया जा रहा है। सभी में बहुत उत्साह और उमंग है। ये अवसर शासन नायक भगवान का जन्म कल्याणक का है। सहारनपुर में सभी मंदिरों में खुशी और उमंग के साथ प्रभु श्री का जन्म कल्याणक मनाया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में माता त्रिशला राजा सिद्धार्थ को भी दर्शाया गया है। सभी भक्ति भाव कर प्रभु के जन्म पर खुशियां मना रहे हैं।

हर तरफ दिखे आस्था और उमंग के रंग

भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सजी-धजी महिलाओं ने खूब नाच-गायन किया। उत्साहपूर्ण माहौल में एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर को काफी खूबसूरती से सजाया गया था। जहां सैकड़ों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति नजर आई।

Tags:    

Similar News