UP Nikay Chunav: मेयर पद का नामांकन करने पार्टी कार्यालय से निकलीं सुषमा खर्कवाल, साथ में कार्यकर्ताओं का हुजूम

UP Nikay Chunav: भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ मेयर पद के लिए सुषमा खर्कवाल को उम्मीदवार बनाया है। सुषमा खर्कवाल आज यानी की सोमवार को अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगी। नॉमिनेशन फाइल करने के लिए सुषमा पार्टी कार्यालय से निकल चुकी हैं।

Update: 2023-04-17 13:24 GMT
सुषमा खर्कवाल नॉमिनेशन फाइल करने जाती हुई ( आशुतोष त्रिपाठी)

UP Nikay Chunav: भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ मेयर पद के लिए सुषमा खर्कवाल को उम्मीदवार बनाया है। सुषमा खर्कवाल आज यानी की सोमवार को अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगी। नॉमिनेशन फाइल करने के लिए सुषमा पार्टी कार्यालय से निकल चुकी हैं। सुषमा के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद। इसके अलावा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

कौन हैं सुषमा खर्कवाल?

सुषमा खर्कवाल मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। सुषमा खर्कवाल भारतीय जनता पार्टी से करीब 30 सालों से जुड़ी हुई हैं। सुषमा बीजेपी संगठन में कई पदों पर रह चुकी हैं। वो बीजेपी की अवध क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान समय में सुषमा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य हैं। सुषमा इसके अलावा सैनिक कल्याण बोर्ड, खाद्य एवं रसद सलाहकार बोर्ड, भारत संचार निगम, रेल उपयोगकर्ता परामर्शदाती समिति की सदस्य भी रही हैं।

सुषमा खर्कवाल ब्राम्हण समाज से आती हैं। ऐसे में बीजेपी ने सुषमा के जरिए ब्राम्हण और उत्तराखंड दोनों समीकरणों को साधने का काम किया है। क्योंकि, राजधानी के इंदिरानगर, गोमतीनगर विस्तार, कल्याणपुर कैंट सहित कई इलाकों में उत्तराखंड के काफी लोग रहते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

बता दें कि मेयर पद के लिए नामांकन का आज सोमवार को आखिरी दिन है। भाजपा प्रत्याशी के साथ आज ही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार भी नामांकन दाखिल करेंगे।

Tags:    

Similar News