Lucknow News: नगर निगम की सफाई व्यवस्था बेपटरी, नालों की सफाई के बाद वहीं पड़ा मलबा

Lucknow News: कांग्रेसे के पूर्व महानगर नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान का आरोप है कि नगर निगम केवल कुछ चुनिंदा इलाकों में सफाई का अभियान चला रहा है।

Report :  Sunil Mishraa
Update: 2023-01-16 08:12 GMT

Lucknow nagar nigam (photo: social media )

Lucknow News: नगर निगम की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चली है। नालों की सफाई कराने के बाद मलबा नहीं हटाया जा रहा है। वही मलबा दोबारा नाले में गिर जा रहा है। इंदिरा नगर सी ब्लाब शेखर अस्पताल के बाद नालों की सफाई का काम कराया गया।

यहां मसल्स जीम के मालिक इमरान खान बताते हैं कि उनके इलाके में एक सप्ताह पहले नाले की सफाई की गई। लेकिन अभी तक उसका मलबा नहीं हटाया गया है। स्थिति यह है कि आधा से ज्यादा मलबा अब दोबारा उसी नाले में गिर गया है। पहले 24 घंटे बाद मलबा हटा लिया जाता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से आस- पास के लोगों के साथ कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। गंदगी और मच्छर बढ़ते जा रहे है। नगर निगम में शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

केवल चुनिंदा इलाकों में चल रहा सफाई का काम

कांग्रेसे के पूर्व महानगर नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान का आरोप है कि नगर निगम केवल कुछ चुनिंदा इलाकों में सफाई का अभियान चला रहा है। मौजूदा समय जी- 20 और इंवेस्टर समिट की तैयारियों के अंतर्गत जो इलाके आते हैं बस वहीं काम किया जा रहा है। पूरे शहर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। समय से वेतन नहीं मिलने की वजह से सफाई कर्मचारी कई जहग हड़ताल पर चले जा रहे है।

जोन पांच में सफाई का काम प्रभावित

इससे पहले नगर निगम जोन पांच में सफाई का काम प्रभावित हो चुका है। पार्षद अरविंद यादव के इलाके में सफाई कर्मचारियों ने आना बंद कर दिया था। इसकी वजह से लोग खुले में कूड़ा फेकने लगे थे। उन्होंने बताया कि कई दिन तक इलाके में काम प्रभावित हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा हंगामा और नगर निगम का घेराव करने की बात पर काम शुरू कराया गया।

Tags:    

Similar News