Lucknow Nagar Nigam Ward No.104: लखनऊ यहियागंज-नेता सुभाष चंद्र बोस के पार्षद रजनीश कुमार गुप्ता उर्फ बाबी, सामाजिक सेहत के लिए पर्यावरण हमारे एजेंडे में होगा

Lucknow Nagar Nigam Ward No.104 Parshad: यदि हमें मौका मिला तो वर्तमान राजनीति ऐसा बदलाव करूंगा कि जिससे राजनीति में गरीब से गरीब व्यक्ति आसानी से चुनाव लड़ सके

Written By :  Anant kumar shukla
Update:2022-11-06 19:10 IST

Lucknow nagar nigam ward number 104 Yehiyaganj Neta Subhash Chandra Bose BJP Parshad Rajnish Kumar Gupta Babi

Lucknow Nagar Nigam Ward No.104 Parshad: नगर निकाय चुनाव के लगभग 5 साल पूरे हो चुके हैं। इन 5 सालों में पार्षदों द्वारा अपने क्षेत्र में क्या कार्य किए गए? उनमें से महत्वपूर्ण कार्य क्या थे? स्वच्छता के लिए क्या कार्य किया गए? उनका राजनीतिक अनुभव कैसा रहा? जैसे तमाम विषयों पर बात करने के लिए Newstrack की टीम यहियागंज-नेता सुभाष चंद्र वार्ड संख्या-104 में पहुंची जहां के पार्षद रजनीश कुमार गुप्ता उर्फ बाबी से हमारे रिपोर्टर के बीच हुई खास बातचीत के कुछ अंश-

प्रश्न- राजनीति में आने का पहला विचार कब और किन परिस्थितियों में आया?

उत्तर- हमारा परिवार शुरू से ही संघ और भाजपा से जुड़ा रहा। छात्र जीवन से ही मैं संघ में सेवा कार्य करता रहा और शाखा में शामिल होता था। उसके बाद विद्यार्थी परिषद ज्वाइन किया। छात्र जीवन में कॉलेजों में एबीवीपी से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम किया। मेन बॉडी में भी काफी समय तक कई पदों पर काम किया और वर्तमान में पार्षद हूं।

प्रश्न- राजनीति में आने के बाद प्रारंभिक कठिनाइयां क्या रही?

उत्तर- जब आप किसी भी फील्ड में जाते हैं तो कुछ न कुछ संघर्ष तो होती ही हैं। समाज सेवा से जुड़ा रहना और जनता की समस्याओं का अधिकारियों से लड़कर समाधान कराना जैसे तमाम संघर्षों से गुजरना पड़ा।

प्रश्न- आपके राजनीतिक प्रेरणा स्रोत कौन रहे हैं?

उत्तर- हमारे वर्तमान राजनीतिक प्रेरणा स्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

प्रश्न- जिस कार्य के लिए आप राजनीति में आए थे क्या वह कार्य करवा रहे हैं?

उत्तर- जी कर पा रहा हूं। समाज सेवा के लिए आया था और समाज सेवा कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।

प्रश्न- नगर निकाय चुनाव के लगभग 5 साल पूरे हो चुके हैं, इन 5 सालों में आपने अपने वार्ड में क्या प्रमुख कार्य किए हैं?

उत्तर- 22 साल से पार्षद हूं और लगातार काम कर रहा हूं। जितने पार्क थे सबका विकास कराया गया है, सौंदर्यीकरण कराया। जहां पर शौचालय की सुविधा नहीं थी वहां पर शौचालय का निर्माण कराया गया। जहां पर सीवर लाइन की सुविधा नहीं थी वहां पर सीवर लाइन बिछाया गया। जहां पर पानी की सुविधा नहीं थी वहां पर समरसेबल लगवाया। सड़कों का निर्माण कराया लाइटें लगवाई। जो भी कार्य मैं अपने वार्ड में कर सकता हूं पार्षद पद पर रहते हुए वह सभी कार्य कर राहा हूं।

प्रश्न- क्या अभी कोई कार्य है बचा है, जो आप करवाना चाह रहे थे लेकिन अभी नहीं करवा पाए हैं, लेकिन अगली बार जीतकर आते हैं तो प्राथमिकता के आधार पर करवाएंगे?

उत्तर- मैं अबकी बार विधानसभा चुनाव लड़ा था यह असहज है कि मैं विधायकी के बाद पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ा। यदि हमें मौका मिलता है तो मैं गोमती नदी को साफ करवाना चाहूंगा। इसके लिए अगर हमें मौका मिलता है तो मैं गोमती में अधिक पानी प्रवाहित करवाने का प्रयास करूंगा। गोमती के सफाई पर विशेष ध्यान दूंगा।

प्रश्न- आपने अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए अभी तक क्या किए हैं?

उत्तर- मैं अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए रोज सुबह भ्रमण पर निकलता हूं। जहां गंदगी दिखाई देती है, वहां मैं स्वयं सफाई करवाता हूं। इसके अलावा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाता रहता हूं।

प्रश्न- एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के साथ तालमेल बेहद आवश्यक है, इसके लिए आप क्या करते हैं?

उत्तर- अपने वार्ड में लोगों के साथ तालमेल के लिए मैं प्रत्येक मोहल्ले के प्रमुख व्यक्तियों से रोज बातें करता हूं। वहां की जो समस्याएं होती हैं उनको हल करने का प्रयास करता हूं। इसके अलावा मैं व्यक्तिगत, सभाओं के माध्यम से और संचार के माध्यम से लोगों से जुड़ा रहता हूं। लोगों की समस्याएं सुनता हूं और उनका निराकरण करता हूं।

प्रश्न- पार्षद पद से संतुष्ट है या अन्य पद के लिए भी इच्छुक हैं?

उत्तर- जी मैं 4 बार पार्षद रह चुका हूं अब विधानसभा चुनाव लडूंगा। क्योंकि इस बार भी मैं लड़ा था। विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद पार्षद का चुनाव लड़ने का कोई औचित्य नहीं है।

प्रश्न- वर्तमान वार्ड राजनीति से आप कितना संतुष्ट हैं?

उत्तर- वर्तमान वार्ड राजनीति में संतुष्ट हूं। लेकिन वार्ड राजनीति में जो पैसे की राजनीत होती है उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। क्योंकि जिसके पास पैसा है, उसी के पीछे लोग भाग रहे हैं। सामाजिक शिष्टाचार और सम्मान का आधार इस समय पैसा बन गया है। और यही बात राजनीत में भी आ गई है। एक आम व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता। जिसके पास अधिक पैसा है वह पैसे के दम पर चुनाव लड़कर जीत जाता है।

प्रश्न- यदि आपको मौका मिले तो आप वर्तमान राजनीति में कैसा बदलाव करना चाहेंगे?

उत्तर- यदि हमें मौका मिला तो वर्तमान राजनीति ऐसा बदलाव करूंगा कि जिससे राजनीति में गरीब से गरीब व्यक्ति आसानी से चुनाव लड़ सके। धनवान या अधिक पैसे वालों का वर्चस्व है वह खत्म हो जाए। योग्यता के आधार पर राजनीति को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।

प्रश्न- सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को आप अपने वार्ड में पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए क्या करते हैं?

उत्तर- केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए योजना के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी जगह-जगह चश्पा करवाता हूं। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए कैंप लगवाता हूं। जहां योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाता है व मदद भी किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से भी मिलने के बाद जानकारी दी जाती है।

Tags:    

Similar News