Lucknow News: IGP में रोजाना होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाहरी राज्यों के इंजीनियर होंगे UP की कला व संस्कृति से रूबरू

Lucknow News: उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा IRC के 81वां अधिवेशन का आयोजन 8 से 10 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-10-06 14:08 GMT

IRC 2022। (Social Media)

Lucknow: राजधानी के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'भारतीय सड़क कांग्रेस' यानी IRC का 81वां अधिवेशन, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (UPPWD) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसका आयोजन 8 से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सड़क निर्माण से जुड़ीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के 2500 प्रतिनिधि भाग लेने वाले हैं। साथ ही, रोज़ाना शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कराया जाना तय किया गया है।

रोज़ाना शाम को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एवं उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति एवं स्थानीय पर्यटन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान व प्रसिद्धि दिलाने के मकसद से, रोज़ाना शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश संगीत एवं नाटक एकाडमी द्वारा किया जाएगा। जिसमें प्रयागराज का ढिढ़िया डान्स, भोजपुरी क्षेत्र का फरूआही नृत्य, आर्मी बैंड, अवध क्षेत्र का जश्नेबहारा अवध की रोशन चौकी (पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा), आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित सांस्कृतिक भारत दर्शन, महेन्द्र भीष्म द्वारा लिखित जयहिन्द की सेना नाटक, राम वन्दना, सीता स्वयंवर, वाराणसी की टीम द्वारा राम आरती व पद्मश्री सोमा घोष द्वारा गजल प्रस्तुति दी जाएगी।

नितिन गडकरी होंगे मुख्य अतिथि

इस साल के अधिवेशन में देशभर से लगभग 2500 व प्रदेश से 1000 मार्ग विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और व कई प्रदेशों के शीर्षस्थ अभियंता शामिल होंगे। आईआरसी-2022 का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। साथ ही, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह समेत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं प्रशासक भी उपस्थित रहेंगे।

Tags:    

Similar News