Lucknow: मत्स्य विभाग की योजनाओं का लेना है लाभ तो 1 जुलाई से करें आवदेन, मिलेंगी ये सुविधाएं

Lucknow: राज्य वेबिनार का आयोजन मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ संजय निषाद ने प्रधानमंत्री सम्पदा योजना की जानकारी देने के साथ-साथ मत्स्य विकास की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

Update: 2022-06-22 12:39 GMT

मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद।

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मत्स्य विभाग (fisheries department in up) की नई योजनाओं योजनाओं को लागू कर इससे आम लोगों की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 24 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्य वेबिनार का आयोजन मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ संजय निषाद (Minister of Fisheries Dr. Sanjay Nishad) के आवास एक विक्रमादित्य मार्ग पर किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री सम्पदा योजना की जानकारी देने के साथ-साथ मत्स्य विकास की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी भी वेबिनार में उपलब्ध कराई जायेगी।

आवेदन पोर्टल पर 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2022 तक जनमानस के लिए खोला जायेगा: निषाद

मत्स्य विकास विभाग के मंत्री डॉक्टर संजय निषाद (Minister of Fisheries Dr. Sanjay Nishad) ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रधानमंत्री सम्पदा योजना (Pradhan Mantri Sampada Yojana) के अन्तर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं के लिए विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित करने के लिए पोर्टल पर 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2022 तक जनमानस के लिए खोला जायेगा। जिसका लाभ लेते हुए मात्स्यिकी गतिविधियां, स्थापित, संचालित करने के लिए इच्छुक व्यक्ति या उद्यमी योजना की गाइडलाइन के अनुरूप आवेदन कर सुविधा या अनुदान सहायता प्राप्त कर सकते हैं। मत्स्य सम्पदा योजना के तहत इस वर्ष 2022-23 में शेष परियोजनाओं को पूर्ण करने के साथ साथ नये परियोजना प्रस्ताव जनपदों से आमंत्रित करते हुए प्रदेश की वृहद कार्ययोजना तैयार कर भारत सरकार को प्रेषित करने की कार्यवाही की जा रही है।

गरीब मत्स्य पट्टेधारकों एवं मछुआरों के लिए दो नवीन योजनाओं की शुरूआत: मत्स्य मंत्री

मत्स्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2 नवीन योजनाओं मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (Chief Minister Matsya Sampada Yojana) और निषादराज बोट योजना (Nishadraj Boat Scheme) के माध्यम से ग्राम समाज के तालाबों के गरीब पट्टेधारकों एवं मछुआरों के लिए सौगात दी गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देशन में मत्स्य विभाग उप्र (fisheries department in up) द्वारा ग्राम सभा के तालाबों के गरीब मत्स्य पट्टेधारकों एवं मछुआरों के लिए शत-प्रतिशत राज्यपोषित दो नवीन योजनाओं की शुरूआत की जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के वार्षिक बजट में प्रारम्भिक स्तर पर 4 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। जिससे ग्रामीण अंचलों में निवास कर रहे गरीब मत्स्य पट्टेधारकों एवं मछुआरों की आय में वृद्धि होगी तथा उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाये जाने में सहायता मिलेगी।

निषाद ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की उपलब्धियों के बारे में बताया

संजय निषाद (Minister of Fisheries Dr. Sanjay Nishad) ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Prime Minister Matsya Sampada Yojana) के अन्तर्गत विगत दो वर्षों में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत 625 हेक्टेयर नये तालाबों का निर्माण, 24 मत्स्य बीज हैचरी, 120.00 हेक्टेयर रियरिंग इकाई, 256 विभिन्न श्रेणियों के रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आर०ए०एस०), 620 इन्सुलेटेड वाहन (साईकिल, मोटरसाईकिल, थ्रीव्हीलर, वैन), 40 फीड मिल (लघु, मध्यम, वृहद, प्लांट), 25 कियोस्क, 25 जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र एवं 186 बायोफ्लाक जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनायें स्थापित होने से उद्यमशीलता को बढ़ावा व रोजगार के अवसर सृजित हुए है। 

Tags:    

Similar News