Lucknow News: शिया मुसलमानों ने सऊदी अरब के खिलाफ किया प्रदर्शन, जन्नत-उल-बक़ी के पुनर्निर्माण की मांग

Lucknow: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद शिया मुसलमानों ने सऊदी अरब के ख़िलाफ विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जन्नत-उल-बक़ी में सऊदी शासन द्वारा ध्वस्त किए गए रौज़ों के पुनर्निर्माण की मांग की।

Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-05-06 09:54 GMT

शिया मुसलमानों ने सऊदी अरब के खिलाफ किया प्रदर्शन। 

Lucknow: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद शिया मुसलमानों (Shia Muslims) ने सऊदी अरब के ख़िलाफ विशाल प्रदर्शन किया। ग़ौरतलब है कि सऊदी अरब (Saudi Arab) के पवित्र नगर मदीना में स्थित जन्नत-उल-बक़ी नामक कब्रिस्तान है, जहां पैगमबरे इस्लाम (स) की बेटी हजरत फातिमा जहरा (स.अ) की कब्र है और शिया मुसलमानों के चार इमामों के साथ-साथ इस्लाम धर्म की कई गणमान्य हस्तियां दफ़्न हैं, जिनकी कब्रों पर बने हुए रौज़ों को सऊदी शासन ने ईदुल फ़ित्र की आठवीं तारीख़ 1925 में ध्वस्त कर दिया था।

जुमे की नमाज़ के बाद शिया समुदाय ने किया प्रदर्शन

सऊदी शासन द्वारा ध्वस्त किये गए पैगमबर इस्लाम (स) की सुपुत्री के रौजे के पुनरनिरमार्ण की मांग को लेकर हर वर्ष ईद के आठवें दिन शिया मुसलमान सऊदी शासन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते हैं। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को आसेफ़ी मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने सऊदी अरब के विरुद्ध प्रदर्शन कर जन्नत-उल-बक़ी में सऊदी शासन द्वारा ध्वस्त किए गए रौज़ों के पुनरनिरमार्ण की मांग की।


मौलाना ने सऊदी शासन की निंदा

शिया धर्मगुरू मौलाना मियाँ आबदी (Shia cleric Maulana Mian Abdi) ने प्रदर्शन कर रहे शिया मुसलमानों को संबोधित करते हुए सऊदी शासन की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि सऊदी अरब में जब से आले सऊद ने सत्ता संभाली है तब से पूरी दुनिया के मुसलमानों के विरुद्ध अत्याचार बढ़ा है। जब तक सऊदी अरब जन्नत-उल-बक़ी क़ब्रिस्तान में स्थित पैग़मबरे इस्लाम (स) की सुपुत्री और उनके नातियों की क़ब्रों पर फिर से रौज़ों का निर्माण नहीं करवा देता तब तक हम इसी तरह सऊदी शासन के ख़िलाफ़ हर वर्ष प्रदर्शन करते रहेंगे।


देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News