Lucknow News: सिपाही की छेड़खानी से परेशान बहनों ने लगाई कमिश्नर से गुहार, पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय मांग रही वीडियो

Lucknow News: घर के पड़ोस में एक सिपाही रहता है। वो किसी अधिकारी की गाड़ी चलाता है। सिपाही आए दिन दोनो बहनों से छेड़छाड़ करता है। मदद की गुहार कमिश्नर से लगाई है।

Report :  Sunil Mishraa
Update: 2023-02-27 07:23 GMT

Lucknow sisters appealed to commissioner (Photo: Social Media) 

Lucknow News: सिपाही की छेड़खानी से परेशान दो सगी बहनों ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है। उनका कहना है की गुडंबा थाने की पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उनसे सुबूत मांग रही है। पुलिस कह रही की छेड़छाड़ की वीडियो लाओ तब मुकदमा दर्ज होगा।

गुडंबा थानाक्षेत्र में कल्याणपुर की रहने वाली बहनों ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया है। उनका कहना है की घर के पड़ोस में एक सिपाही रहता है। वो किसी अधिकारी की गाड़ी चलाता है। सिपाही आए दिन दोनो बहनों से छेड़छाड़ करता है। वो बाहर निकलती हैं तो अश्लील इशारे करता है। शिकायत दर्ज कराने वो गुडंबा थाने पहुंची तो पुलिस ने उन्हें यह कहकर भगा दिया की उनके पास छेड़छाड़ का कोई सुबूत नहीं है। इंस्पेक्टर ने कहा की घटना की वीडियो बनाकर लाओ तब केस दर्ज होगा।

मोहल्ले भर की महिलाओं के लिए मुसीबत बना सिपाही

पीड़ित बहनों ने बताया की उनके पिता विदेश रहते हैं। वो अपनी मां के साथ रहती हैं। इसकी वजह से सिपाही उनके घर मे भी घुसने का प्रयास करता है। कुछ दिनों पहले उसने एक बहन को जबरन खींचकर गाड़ी में बिठाने का भी प्रयास किया था। इतना ही नहीं वो मोहल्ले की बाकी महिलाओं से भी छेड़छाड़ करता है। सिपाही के खिलाफ मोहल्ले वालों ने भी कई बार थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर के निर्देश को भी कर दिया दरकिनार

पीड़ित बहनों की तहरीर पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने मुकदमा दर्ज कर करवाई का आदेश दिया है। लेकिन थाने की पुलिस ने उनके आदेश को भी दरकिनार कर दिया। पीड़िताओं का कहना है की सिपाही की हरकत से परेशान होकर अब वो मकान बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रही हैं। उनका कहना है कि अपने खिलाफ कोई करवाई न होने की वजह से सिपाही की छेड़खानी की हरकते और बढ़ती जा रही हैं।

Tags:    

Similar News