Lucknow University: एलयू करेगा 109वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी, 20000 से अधिक प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

Lucknow University: भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्थानों, प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और कॉलेज विश्वविद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों एवं प्रोफेसरों को एक साथ लाने के साथ-साथ विज्ञान से संबंधित तमाम विषयों पर आम जनता के बीच वार्तालाप का एक मंच प्रदान करता है। इसकी शुरूआत 1914 से हुई।

Update: 2023-03-28 18:04 GMT
lucknow university (Photo-Social Media)

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में 109वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। एलयू के कुलपति आलोक कुमार राय ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 109वें वार्षिक सत्र की मेजबानी के लिए चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन द्वारा प्रदान की गई इस विशाल जिम्मेदारी के लिए हमें बहुत गर्व और खुशी है। यह विशाल वैज्ञानिक वैश्विक कार्यक्रम 3-7 जनवरी, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में दुनिया भर से कम से कम 20000 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। इसमें विश्वभर के कई नोबल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक भी प्रतिभाग करेंगे। परंपरागत रूप से भारत के प्रधानमंत्री इस मेगा इवेंट का उद्घाटन करते हैं।

जाने क्या है भारतीय विज्ञान कांग्रेस

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्थानों, प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और कॉलेज विश्वविद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों एवं प्रोफेसरों को एक साथ लाने के साथ-साथ विज्ञान से संबंधित तमाम विषयों पर आम जनता के बीच वार्तालाप का एक मंच प्रदान करता है। इसकी शुरूआत 1914 से हुई।

भारतीय विज्ञान कांग्रेस 14 व्यापक वैज्ञानिक वर्गों के शिक्षाविदों के लिए एक बैठक है, जिसमें कृषि और वानिकी विज्ञान, पशु, पशु चिकित्सा और मत्स्य विज्ञान, मानव विज्ञान और व्यवहार विज्ञान (पुरातत्व, मनोविज्ञान, शिक्षा और सैन्य विज्ञान सहित), रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी प्रणाली विज्ञान, इंजीनियरिंग विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, सूचना और संचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी (कंप्यूटर सहित) विज्ञान), गणितीय विज्ञान (सांख्यिकी सहित), चिकित्सा विज्ञान (फिजियोलॉजी सहित), न्यू बायोलॉजी (जैव रसायन, बायोफिजिक्स और आणविक जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी, भौतिक विज्ञान, पादप विज्ञान सहित) पर विचार विमर्श होगा। इन वर्गों के अलावा, भारतीय विज्ञान कांग्रेस में महिला विज्ञान कांग्रेस, बाल विज्ञान कांग्रेस और राष्ट्र की वैज्ञानिक प्रगति और कौशल की प्रदर्शनी भी शामिल है। लखनऊ विश्वविद्यालय ने इससे पहले 1916, 1923, 1953, 1985 और 2002 में 5 बार भारतीय विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी की है।

Tags:    

Similar News