Barabanki News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बयान, वक्फ कानून का विरोध केवल राजनीतिक, सपा हमारे राष्ट्र नायकों का करती है अपमान

Barabanki News: वक्फ संशोधन बिल को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संविधान के अंतर्गत भारत की संसद को यह अधिकार है कि वह किसी भी सुधार की तरफ आगे बढ़ सकती है।;

Update:2025-04-12 15:53 IST

Barabanki News

Barabanki News: भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के तहत गांव चलो अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज बाराबंकी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने यहां ग्राम पंचायत खसपरिया में प्रवास किया। प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने शिव मंदिर में दर्शन व पूजन किया। साथ ही स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता की।

इस दौरान उन्होंने बूथ समितियां की बैठक की साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया। प्रदेश अध्यक्ष ने गांव में चौपाल लगाई साथ ही पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 8 सालों में और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 11 सालों में जो काम किए हैं उसे हमें जन-जन तक पहुंचना है। 

वक्फ  संशोधन बिल को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संविधान के अंतर्गत भारत की संसद को यह अधिकार है कि वह किसी भी सुधार की तरफ आगे बढ़ सकती है। कानून बना सकती है। वक्त की संपत्तियां का लोगों ने घोटाला किया। कब्जा जमा रखा था। वक्फ की संपत्तियों से अवैध कब्जे हटवाकर गरीबों के कल्याण के लिए यह कानून लाया गया है।

इस कानून का जो भी विरोध कर रहे हैं वह केवल राजनीतिक है। विपक्ष केवल लोगों को बताने का काम कर रहा है। इस तरह के लोगों पर राज्य सरकार को सख्ती करनी चाहिये। साथ ही उनसे कठोरता से निपटना भी चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा हमारे राष्ट्र नायकों का अपमान करती है। हमारे धर्म, साधु संत और मठों को लेकर जिस तरह से उनके बयान रहे हैं, वही उनका मूल चरित्र है।

सपा सांसद रामजी लाल सुमन का राष्ट्रनायक राणासांगा को लेकर जो बयान आया है, वह समाजवादी पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। यही उनके एजेंडे को दर्शाता है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने दलितों के साथ सबसे ज्यादा भेदभाव किया है। भारतीय जनता पार्टी का सामाजिक समरसता और सामाजिक सद्भाव का विचार है। हम सभी को साथ लेकर चलते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमें किसी परिवार या घर से नहीं चुनना है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। हमें अपने कार्यकर्ताओं में से किसी को चुनना है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि 70 जिला अध्यक्ष हम चुन चुके हैं और 28 जिला अध्यक्ष चुने जाने बाकी हैं। जल्द ही कोई कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष बनकर सामने आएगा। हमारे यहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया के तहत जल्द ही सारे पद भरे जाएंगे।

Tags:    

Similar News