Lucknow Weather Today: आज लखनऊ में बारिश के आसार, यूपी के अन्य जिलों में नीचे आएगा पारा

UP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-11-13 03:01 GMT

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 13 November 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज सुबह से ही बादलों का जमावड़ा लगा रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ तथा उसके आसपास के कई अन्य जनपदों में आज 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर का बारिश होने का अनुमान है। आज पूरे दिन लखनऊ में धूप ना निकलने के कारण यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है जिसके कारण लखनऊ वासियों को दिन में ठंड का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज पूरे दिन बादलों का जमावड़ा लगा रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 72 घंटों तक यूपी के ज्यादातर जिलों में इसी तरह मौसम बना रहेगा। वहीं, 15 नवंबर के बाद प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का गिरावट देखने को मिल सकता है।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) बीते एक सप्ताह के मुकाबले आज अत्यधिक ठंडा रहने का अनुमान है। आज भी लखनऊ तथा उसके आसपास के जनपदों में पूरे दिन बादलों का जमावड़ा लगा रह सकता है। आलमबाग, चारबाग, गोमतीनगर, चिनहट तथा मोहनलालगंज समेत लखनऊ के कई अन्य प्रमुख इलाकों में सुबह के वक्त बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है वही दोपहर 11:00 बजे तक कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक धूप ना होने के कारण तथा ठंडी हवाओं के चलने के कारण लखनऊ के तापमान में गिरावट आने का अनुमान है जिसके कारण लखनऊ वासियों को बीते कुछ दिनों के मुकाबले आज अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। लखनऊ के साथ-साथ बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर, सीतापुर तथा रायबरेली समेत आसपास के विभिन्न जिलों में भी आज मौसम साफ होने का अनुमान नहीं है। इन सभी जनपदों में भी दिन के वक्त हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है जिसके कारण यहां भी लोगों को पूरे दिन ठंड का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 1 से 2 दिनों तक इन सभी जनपदों में इसी तरह मौसम बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अब ठंड का असर बढ़ता दिख रहा है। पश्चिमांचल तथा एनसीआर के ज्यादातर क्षेत्रों में भी अब तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। बीते 2 दिनों से पश्चिमांचल तथा एनसीआर के क्षेत्रों में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली है। वहीं, प्रदूषण के कारण इन सभी क्षेत्रों में पूरे दिन धुंध भरा मौसम रह रहा है। लगातार कई दिनों से तेज धूप ना होने के कारण लोगों को पूरे दिन अब गुलाबी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी पश्चिमांचल तथा एनसीआर के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप होने की संभावना काफी कम है जिसके कारण यहां लोगों को अगले 2 दिनों तक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिमांचल तथा एनसीआर के अलावा पूर्वांचल के ज्यादातर जनपदों में भी बीते कुछ दिनों से ठंडी हवाएं चल रही है। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में पूरे दिन मौसम साफ रहा है इसके बावजूद यहां तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पूरे दिन गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, इस अवधि में 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं जिसके कारण यहां पूरे दिन लोगों को बीते कुछ दिनों के मुकाबले अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर के बाद लखनऊ, कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) बीते कुछ दिनों के मुकाबले आज काफी ठंडा रहने का अनुमान है। आज लखनऊ तथा उसके आसपास के विभिन्न जनपदों में दिन के वक्त हल्के से मध्यम स्तर के बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कानपुर में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 243AQI

2. तालकटोरा - 300AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 180AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 224AQI

5. गोमती नगर - 160AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 135AQI

Tags:    

Similar News