Lucknow Weather: लखनऊ में मौसम होगा सुहावना, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

UP Weather Update : यूपी की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-07-17 13:25 GMT

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Click the Play button to listen to article

Lucknow Weather Today 17 July 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में उमस भरी गर्मी और तेज धूप का सिलसिला जारी है। बीते शुक्रवार को दोपहर बाद लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में मध्यम स्तर के बारिश देखने को मिली। हालांकि, शनिवार सुबह से ही धूम निकलने के कारण लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। शनिवार को दो बार में लखनऊ के कई इलाकों में हल्के बादल छाया गए जिसके बाद करीब 10 मिनट तक हल्की बारिश भी हुई हालांकि से तापमाम में कोई गिरावट नहीं आयी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले 1 से 2 दिनों तक राजधानी लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के क्षेत्रों में लोगों को इसी तरह उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपद में बीते 15 दिनों से तेज धूप और बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। जिसके कारण इन सभी जनपदों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ना होने के कारण सूखा पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं, धान के फसलों को नुकसान होने की संभावना दिख रही है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो प्रदेश में करीब 1 दर्जन से अधिक जनपदों में फिलहाल 20% से भी कम बारिश हुई है पूर्वांचल के क्षेत्र में महज 35 फ़ीसदी मानसूनी बारिश इस बार देखने को मिली है।

लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Today)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) कल की तरह आज भी हल्की बदली और हल्के धूप भरा हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी लखनऊ में आज सुबह के वक्त तेज धूप निकलेगी हालांकि दोपहर होते-होते लखनऊ तथा आसपास के कई अन्य जनपदों में आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रहेंगे इस दौरान को छुटपुट बारिश भी हो सकती है हालांकि सामान्य मानसूनी बारिश होने की कोई संभावना अगले 24 घंटे तक नजर आ रही है। मौसम विभाग की ओर से राजधानी लखनऊ तथा उत्तर प्रदेश के कई अन्य जनपदों में 18 जुलाई और 19 जुलाई को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 72 घंटे के दौरान लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 10 जनपदों में मानसून के सामान्य बारिश देखने को मिलेगी जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि कई दिनों से चली आ रही हो मजे भरी गर्मी और तेज धूप से लोगों को निजात मिल सकती है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ का तापमान (Lucknow Ka Tapman) आज 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रध सकता है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है, जिसके कारण लखनऊ वासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 18 और 19 जुलाई को लखनऊ समेत प्रदेश के कई अन्य जनपदों में तेज बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। जिसके बाद लखनऊ वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वायु गुणवत्ता लगातार गंभीर स्थिति में बनी हुई है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद राजधानी लखनऊ के लालबाग, तालकटोरा तथा गोमती नगर समेत कई अन्य हिस्सों में AQI में काफी सुधार देखने को मिला था। हालांकि, शनिवार से एक बार फिर वायु गुणवत्ता बिगड़ने लगी। आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के ज्यादातर क्षेत्रों में AQI 50 के ऊपर दर्ज किया गया है। पूरे शहर की बात करें तो लखनऊ में सुबह के वक्त आज AQI 97 रहा। 

Tags:    

Similar News