Lucknow Weather Today: लखनऊ में होगी बारिश, तापमान में गिरावट के साथ मौसम

UP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बारिश होने की संभावना है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-06-18 15:26 GMT

लखनऊ में बारिश (तस्वीर : आशुतोष त्रिपाठी, न्यूज़ट्रैक)

Lucknow Weather Today 18 June 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत प्रदेश के सभी जनपदों में बीते कई दिनों से गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि राजधानी लखनऊ में अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मानसून के दस्तक के कारण राजधानी लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) अगले 24 घंटे में सुहाना होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के जनपदों में तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। जिसके कारण यहां तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ में मौसम (Lucknow Weather) आज भी उमस भरा ही रहेगा हालांकि रोज के मुकाबले धूप थोड़ी धीमी होने के कारण यहां तापमान में थोड़ी गिरावट रहेगी। लखनऊ में आज पूरे दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

बदल रहा मौसम का मिजाज

राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। बीते दिन राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रहे मौसम विभाग का अनुमान है अगले 5 दिनों तक राजधानी लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के सभी जनपदों में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, रविवार को दोपहर तक राजधानी लखनऊ में बारिश होने की संभावना है जिसके कारण यहां की वायु गुणवत्ता भी और बेहतर हो सकती है। बीते दिन लखनऊ में वायु गुणवत्ता 88 के आसपास दर्ज किया गया था।

Tags:    

Similar News