Lucknow Weather Today: लखनऊ में बारिश होगी जोरदार, मानसून की सक्रियता बढ़ने का अनुमान

UP Weather Update : लखनऊ में बीते दिन हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। IMD के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान लखनऊ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-06-22 13:56 GMT

Lucknow Weather Today (Image Credit : Social Media) 

Lucknow Weather Today 22 June 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में बीते दिन प्री-मानसून की बारिश होने के कारण कई दिनों से चली आ रही भीषण के प्रकोप से लोगों को राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) के कारण मानसून अब धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। बीते दिन राजधानी लखनऊ में दोपहर के वक्त तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा आद्रता 62 फ़ीसदी के करीब पहुंच गई थी और तेज हवाओं के साथ पूरे राजधानी लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छा गए। जिसके बाद राजधानी के चारबाग, इंदिरा नगर, गोमती नगर, अलीगंज और नी निराला नगर क्षेत्र में बारिश देखने को मिली।

आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Today)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ का मौसम आज भी सुहाना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ तथा आसपास से सटे सभी जनपदों में आज भी पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक लखनऊ के गोमती नगर, इंदिरा नगर तथा चारबाग इलाकों में आज भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक प्री-मानसून की यह गतिविधियां लखनऊ में अगले 4 से 5 दिनों तक जारी रहेंगी। इसके कारण लखनऊ तथा आसपास के क्षेत्रों में अगले 4 से 5 दिनों तक तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

प्री-मानसून की गतिविधियों के कारण मंगलवार को राजधानी लखनऊ के ज्यादातर इलाकों में बारिश देखने को मिली। जिसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बीते दिन बारिश के बाद राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रात जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के ज्यादातर हिस्सों में आज भी पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। वहीं दोपहर तक कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है जिसके कारण आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

लखनऊ में बीते दिन प्री मानसून की गतिविधियों के कारण शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार देखने को मिला बीते दिन दोपहर के वक्त लखनऊ में एक AQI 80 से नीचे दर्ज किया गया। हालांकि आज लखनऊ में सुबह से ही हवा जहरीली बनी हुई है। लखनऊ में आज सुबह 7:00 बजे के करीब AQI 116 दर्ज किया गया जो पिछले 1 से 2 दिनों में सबसे उच्चतम स्तर पर है। 

Tags:    

Similar News