Lucknow Weather Today: लखनऊ में शीतलहर और कोहरा खत्म, आज भी बारिश के आसार..जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Lucknow Ka Mausam 26 January 2023: लखनऊ में आज 26 जनवरी को भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। हालांकि, तेजी से मौसम साफ हो रहा है। तापमान पहले से बढ़ा है।

Written By :  aman
Update: 2023-01-26 01:25 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 26 January 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते डेढ़ महीने से कड़ाके की सर्दी का सितम रहा। शीतलहर और कोहरे ने लखनऊ वासियों को खासा परेशान किया। मगर, अब कड़कड़ाती ठंड से बहुत हद तक राहत मिलती नजर आ रही है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग की रिपोर्ट को मानें तो गुरुवार (26 जनवरी) को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, रात के तापमान में भी पहले की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई है। अभी तक लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। जो गुरुवार को बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 

लखनऊ मौसम विभाग ने आगाह किया है कि, बुधवार की तरह गुरुवार को भी राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है। सामान्य तौर से धूप भी देखने को मिलेगी। जिससे दिन के वक्त लोगों को सर्दी से काफी हद तक राहत मिलेगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार, 'लखनऊ में अब शीतलहर का प्रकोप नहीं रहा। पहले की तरह गलन भी अब नहीं रह गई है। यही वजह है कि अब लोगों ने घर गर्म करने के लिए उपकरणों का प्रयोग कम कर दिया है। सड़कों पर अब अलाव जलते भी नजर नहीं आ रहे। 

बुधवार शाम झमाझम हुई वर्षा 

बुधवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर से बूंदाबांदी होने लगी। शाम आते-आते लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि, कई जगहों पर हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। लखनऊ, आगरा, मुरादाबाद, कानपुर, झांसी और बरेली में सुबह रुक-रुक कर बारिश हुई। पीलीभीत (Pilibhit) में बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।


लखनऊ में 26 जनवरी को भी बारिश के आसार

26 जनवरी को भी लखनऊ में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। एनसीआर क्षेत्र गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहेगा। कानपुर के सीएसए विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के अलावा अन्य दिशाओं से भी हवाएं प्रदेश की तरफ आ रही हैं। मौसम के चार सिस्टम काम कर रहे हैं। जिसका असर पड़ रहा है। आपको बता दें कि, बता दें कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (Western Himalayan Region) में एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय है, जिसका असर 26 जनवरी तक दिखाई देगा। 27 जनवरी से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर पूरे उत्तर-पश्चिम भारत (North West India) पर देखा जाएगा। इससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में फिर मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।  

इस तरह रहेगा इन जिलों का तापमान

बारिश के बाद लोगों को बढ़ी सर्दी का एहसास हुआ। दरअसल, कड़ाके की सर्दी के बाद लखनऊ सहित अन्य जिलों में तापमान तेजी से ऊपर गया था। लेकिन बारिश के बाद फिर सर्द रातें देखने को मिली। हालांकि, रात का तापमान पहले की तुलना में बढ़ा है। औद्योगिक नगरी कानपुर की बात करें तो यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। फैजाबाद में 12 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 11 डिग्री सेल्सियस तथा बाराबंकी में करीब 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

Tags:    

Similar News