Lucknow Weather Today 4 May 2023: लखनऊ में घिर आए बदरा, आज भी बारिश के आसार, तापमान में बड़ी गिरावट

Lucknow Weather Today 4 May 2023: लखनऊ में मौसम ने अचानक करवट ली। बारिश के बाद हवाओं ने तापमान में बड़ी गिरावट की। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि, 5 मई से आसमान से बादल छंटने लगेंगे।

Update: 2023-05-04 07:18 GMT
Lucknow Weather Today 4 May 2023 (Photo: आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow Ka Mausam 04 May 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आंधी- बारिश के साथ कई जिलों में ओले गिरे। विभाग ने पहले ही ऐसे मौसम का पूर्वानुमान जताया था। प्रदेश के सभी जिलों में बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास करवाया। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक बुधवार को पूरे दिन बारिश हुई। शहर के लोगों को इस बेमौसम बरसात ने भले ही सुकून दिया। मगर, किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

बारिश की वजह से खेत में खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। उत्तर प्रदेश ही नहीं पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने की भी खबर है। केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra 2023) पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बारिश की वजह से यात्रा एहतियातन रोक दिए गए हैं। लखनऊ में 04 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बारिश के बाद लखनऊ का मौसम हुआ ठंडा

राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में सुबह से ही बादल छाए थे। लेकिन, दोपहर आते-आते बौछारें शुरू हो गई। राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह से धूप और बादलों की लुकाछिपी जारी थी। लेकिन, दोपहर 02 बजे के आसपास हवा ने रफ्तार पकड़ी। आसमान में छाए बादल गहरे हो गए और देखते ही देखते जोरदार बारिश शुरू हो गई। हालांकि, हवा की गति बढ़ने के बाद बादल बिखड़े और हल्की फुहार काफी देर तक लोगों को भिगाती रही। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। तापमान में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।

5 मई से छंटने लगेंगे बादल

आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों और मैदानी क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश की संभावना बन रही है। अनुमान है कि, मई में आंधी-बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। तेज रफ्तार वाली हवाएं चलने की भी आशंका है। गुरुवार (4 मई) को भी यूपी के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली की चमक-गरज देखी जा सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। हालांकि, 5 मई से बादल छंटने के आसार हैं। मौसम साफ होने लगेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकती है।

Tags:    

Similar News