Lucknow Weather Today: यूपी से विदा हो रही सर्दी, जानें सोमवार को लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

Lucknow Weather Today: दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जनवरी में पड़ी कड़ाके की सर्दी से लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं। गुनगुनी धूप के कारण सुबह का तापमान ठीक रहता है।

Update: 2023-02-06 02:04 GMT

UP Weather (Social Media)

Lucknow Weather Today: फरवरी का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से ठंड की रवानगी शुरू हो गई है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जनवरी में पड़ी कड़ाके की सर्दी से लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं। गुनगुनी धूप के कारण सुबह का तापमान ठीक रहता है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर के साथ ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ है।

सुबह-शाम कोहरे के आसार

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन सुबह एवं शाम के समय कोहरे के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ में अगले एक हफ्ते तक कोहरा देखने को मिलेगा। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है।

लखनऊ में कैसा था आज का मौसम

राजधानी लखनऊ में आज सुबह की शुरूआत हल्की हवा और साफ मौसम के साथ हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा अधिकतम तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई है। 5 जनवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को कैसा रहेगा मौसम ?

सोमवार को भी लखनऊ के मौसम में ज्यादा फेरबदल नजर नहीं आएगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री बढ़त जरूर दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 फरवरी को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पश्चिमी राज्यों में गर्मी शुरू

उत्तर भारत के राज्यों में तापमान के बढने की अभी शुरूआत ही हुई है लेकिन गुजरात समेत पश्चिम भारत के अन्य राज्यों में गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। गुजरात के अधिकांश इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। राज्य में एक या दो ही ऐसे इलाके हैं, जहां न्यूनतम तापमान अभी भी एक अंक में दर्ज किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News