Lucknow Weather Today: यूपी में सर्दी का सितम, जल्द मौसम लेगा करवट, जाने अपने शहर का हाल

UP Weather Today 9 December 2022: पहाड़ों पर बर्फ़बारी ने यूपी में सर्दी बढ़ा दी है। रात के समय सर्द का सितम चरम पर रहता है। IMD के अनुसार, प्रदेश में जल्द ही मौसम करवट लेने वाली है।

Written By :  aman
Update:2022-12-09 17:36 IST

  प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Weather Today 9 December 2022: उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल, यूपी से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो रही है। जिस कारण मैदानी इलाकों के तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी हुई है। इसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है। यूपी के कई जिलों में पारा गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीते एक हफ्ते में मौसम ने तेजी से करवट ली है।

वेस्ट यूपी में पारा लगातार गिर रहा है। ठंड का आलम ये है कि हफ्ते भर में कई जिलों का मिनिमम टेंपरेचर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। अब दिन के समय भी ठंड का एहसास हो रहा है। धूप में निकलने पर भले ही ठंड कम लग रही। पूर्वांचल के क्षेत्र में भी तापमान तेजी से नीचे आया है। बुंदेलखंड के इलाकों में कंपकंपी वाली सर्दी का एहसास लोगों को हो रहा है। दिसंबर महीने के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अभी कड़ाके वाली नहीं आई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा सर्दी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो उत्तर प्रदेश के वो क्षेत्र जो पहाड़ों से सटे हैं वहां ठंड अपना रूप दिखाने लगी है। यूपी के तराई वाले क्षेत्रों में सर्दी अच्छी-खासी पड़ रही है। यहां लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। पारा नीचे आने से प्रदेश के कई इलाके में शीतलहर के साथ घना कोहरा भी देखा जा रहा है। IMD की मानें तो पश्चिमी यूपी में सर्द हवाओं ने इंसान के साथ-साथ पशुओं का जीना भी मुहाल कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यूपी के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

दिन के तापमान में गिरावट, 2 डिग्री तक गिरा पारा

प्रदेश में इन दिनों सर्द हवाएं भी चल रही है। IMD के अनुसार, ठंडी हवाओं की रफ्तार 12-17 किलोमीटर प्रति घंटा है। आगामी दिनों में भी सर्द हवाएं लोगों की परेशानियां बढ़ाएंगी। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather News) में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। शनिवार को भी राजधानी में तापमान इसी के आसपास रहेगा।

जल्द मौसम लेगी करवट, रहें तैयार

IMD की मानें तो उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में अच्छी बर्फबारी के साथ-साथ दक्षिणी भारत के राज्यों में बारिश का व्यापक असर मध्य भारत में मौसम पर दिखाई दे रहा है। अनुमान है कि, जल्द ही मौसम करवट लेगी। दक्षिण में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मध्य भारत में इसका खासा असर देखने को मिल सकता है। यूपी में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। हालांकि, बुंदेलखंड के झांसी में पारा गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच गया है। इसी तरह गुरुवार को मेरठ और बरेली का तापमान 8.8 डिग्री, वाराणसी में 9.7 डिग्री तथा लखनऊ में 11 डिग्री रहा। एनसीआर में भी लोगों को ठंड परेशान कर रही है। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रही है।

Tags:    

Similar News