Lucknow Weather Today: लखनऊ में दो दिन की राहत फिर आफत, जाने आज और कल के मौसम का हाल

Lucknow Ka Mausam 18 February 2023: लखनऊ में गर्मी बढ़ने लगी है। दो दिन की राहत के बाद तापमान तेजी से ऊपर जाएगा। फ़रवरी के अंत तक गर्मी अपना रूप दिखाने लगेगी।

Written By :  aman
Update:2023-02-18 17:08 IST

 प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 18 February 2023: उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कभी गर्मी तो कभी सर्दी का दौर जारी है। राजधानी लखनऊ में दिन में गर्मी लगती है तो रात में तापमान नीचे चला जाता है। मौसमी उतार-चढ़ाव से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। ऐसे मौसम में डॉक्टर्स सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। गर्म कपड़ों से अचानक दूरी बीमार कर सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिम हवाएं पहले उत्तर-पूर्वी हुई, अब फिर पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं। बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाओं में नमी है।

उत्तर प्रदेश में तेज धूप निकल रही है। जिस वजह से तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है अब दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। शनिवार (18 फ़रवरी) को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

लखनऊ में बढ़ता जा रहा तापमान

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो राजधानी लखनऊ में शनिवार को तेज धूप निकलेगी। दोपहर में सूर्य की तपिश लोगों को परेशान कर सकती है। मगर, हवाएं चलने से मौसम खुशगवार रहेगा। इसी तरह का तापमान लखनऊ के आसपास के जिलों का भी रहेगा। कानपुर, बाराबंकी, अयोध्या, प्रयागराज आदि में भी तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 14 तो अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यहां भी दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रयागराज और वाराणसी में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इन दोनों धार्मिक नगरी में भी तेज हवाओं का असर रहेगा। ये हवाएं सर्दी में थोड़ा इजाफा करेंगी।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के हिस्सों में भी दिन में हल्की तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। गोरखपुर, बस्ती, आगरा और बरेली में भी तापमान 14 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यहां भी दिन के वक्त तेज हवाएं चलेंगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, एक और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक दे चुका है। जिस कारण 18 से 20 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (Western Himalayan Region) में हल्की से अधिक तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही। ये अलग बात है कि इससे उत्तर प्रदेश के मौसम पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

क्या कहना है IMD का?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 3 दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत (North-West India) के अधिकांश हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं के रुख में भी बदलाव होगा। आने वाले दिनों में यूपी सहित अन्य राज्यों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान वृद्धि देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि, इस साल होली के करीब ही तेज गर्मी का एहसास होने लगेगा। मार्च में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Tags:    

Similar News