IAS Transfer: UP में 13 IAS अफसरों के तबादले, सीपी सिंह बने लखनऊ के DM

IAS Transfer: आईएएस अफसर भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त बनाया गया।

Report :  Network
Update:2024-09-14 06:33 IST
CM Yogi : (Pic:Social Media )

IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की दस सीटों पर जल्द ही उप चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही योगी सरकार ने कई आईएएस अफसरों को तबादले कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश शासन ने 13 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है।

सीपी सिंह को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। लखनऊ के नए डीएम बने चंद्र प्रकाश सिहं अभी तक बुलंदशहर के जिलाधिकारी थे। अभी तक यहां के जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार थे। बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता को अब अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीना को हमीरपुर, दिनेश को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। नवनीत चहल को आजमगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।

वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान अब शामली के जिलाधिकारी होंगे। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को नई तैनाती प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर दी गई है। रविन्द्र सिंह को फतेहपुर का डीएम बनाया गया है। वहीं पीसीएस अफसर देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार प्रतीक्षारत

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षा में रखा गया है। बताया जा रहा है कि शासन उनके कार्य प्रणाली से संतुष्ट नहीं था। माना जा रहा है कि बीते दिनों राजधानी लखनऊ में बरसात से हुई बदहाली, मासूम बच्ची के नाले में बहने समेत कई ऐसी अन्य घटनाओं को लेकर योगी सरकार जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के कामकाज से खुश नहीं थी। इसी कारण से ऐसा माना जा रहा है कि ट्रांसफर के दौरान उन्हें अभी प्रतीक्षा में रखा गया है। 

Similar News