Lucknow News: अजय राय ने लगाए पेड़, बोले- संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी

Lucknow News: अजय राय ने कहा कि विकास के नाम पर केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों ने लाखों पेड़ कटवा दिये हैं जिसका नतीजा यह है कि गर्मी के प्रकोप से पूरा देश एवं प्रदेश झुलस रहा है। इस यातना से निजात केवल वृक्षारोपण से ही मिल सकता है इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के जरिए इस पुनीत कार्य को कर रही है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-07-18 13:00 GMT

Lucknow News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान शुरु किया गया। इसके तहत देश के सभी एक लाख 62 हजार बूथों पर कांग्रेसियों ने बूथ लगाने का संकल्प लिया था। राजधानी के कई इलाकों में वृक्षारोपण किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाए पेंड़

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर गुरुवार को पेड़ लगाए। इसके बाद बक्शी का तालब विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ललन कुमार द्वारा चिनहट ब्लाक के ग्राम अमराई, विधानसभा क्षेत्र बक्शी का तालाब में राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत पेड़ लगाये। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्त अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने भी पेड़ लगाया।


पेड़ लगाने के साथ संरक्षण की भी जिम्मेदारी

अजय राय ने कहा कि विकास के नाम पर केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों ने लाखों पेड़ कटवा दिये हैं जिसका नतीजा यह है कि गर्मी के प्रकोप से पूरा देश एवं प्रदेश झुलस रहा है। इस यातना से निजात केवल वृक्षारोपण से ही मिल सकता है इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के जरिए इस पुनीत कार्य को कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें ना सिर्फ पेड़ लगाने हैं बल्कि अगले तीन वर्षों तक उनका संरक्षण भी करना है। इस मौके पर यूपी कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, मशहूर कलाकार राजीव निगम, महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, एड. कृपाशंकर मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुधा मिश्रा, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, सचिव अनामिका यादव, वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, विनोद मिश्रा, सीमा चौधरी, महताब जायसी, सलमान बशर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News