Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस खाते की बांसगांव लोकसभा सीट, क्षेत्र में ओबीसी वोटर निर्णायक

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इंडिया गठबंधन के तहत बांसगांव लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-03-21 11:46 GMT

कांग्रेस खाते की बांसगांव लोकसभा सीट (न्यूजट्रैक)

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इंडिया गठबंधन के तहत बांसगांव लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। इस सीट पर सपा ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया था। प्रदेश में कांग्रेस कुल 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बांसगांव लोकसभा में गोरखपुर और देवरिया के कुछ क्षेत्र आते हैं। सीट से भाजपा के कमलेश पासवान वर्तमान सांसद हैं।

टिकट की रेस में पूर्व मंत्री आगे

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए कई नेता दावेदारी कर रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रहे पूर्व मंत्री सदल प्रसाद कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। कांग्रेस टिकट के लिए वह मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। पूर्व मंत्री 2014 और 2019 के आम चुनावों में उप विजेता रहे थे। दोनों बार वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े। टिकट के रेस में सबसे आगे लग रहे हैं।

क्षेत्र का जातिगत समीकरण

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बांसगांव लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा ओबीसी वोटर हैं। जानकारी के मुताबिक लोकसभा क्षेत्र में करीब आठ लाख से भी अधिक अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाता हैं। यहां ढाई लाख के करीब अनुसूचित जाति के वोटर हैं। बांसगांव लोकसभा में लगभग पांच लाख सवर्ण जातियों के मतदाता हैं। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब डेढ़ लाख है।

रिकॉर्ड बनाने की ओर कमलेश पासवान

कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल महाबीर प्रसाद सीट से चार बार सांसद चुने गए हैं। 1980, 1984 और 1989 के लोकसभा चुनाव में लगातार जीते। इसके बाद लंबे समय तक जीत नहीं दर्ज कर सके। फिर उन्होंने 2004 के आम चुनावों में सीट पर कांग्रेस की वापसी कराई। 2009 में भारतीय जनता पार्टी के कमलेश पासवान ने सीट पर पहले बार जीत हासिल की। 2014 और 2019 में भी कमलेश अपनी सीट जीतने में कामयाब रहे। आगामी लोकसभा चुनाव में जीतकर भाजपा उम्मीदवार नया रिकॉर्ड बनाएंगे। सीट पर लगातार चार बार जीतने वाले पहले सांसद बन जाएंगे।

Tags:    

Similar News