Lucknow University: मेधावी परिषद की ओर से हुई बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, अनन्या सिंह को पहला पुरस्कार

निर्णायक मंडल ने छात्रा अनन्या सिंह द्वारा कार्डबोर्ड से बनाई बेहद खूबसूरत तितली को प्रथम घोषित किया।मिठाई के डिब्बे और पुराने तारों से मारिया खातून ने ट्रक बनाया। मारिया खातून को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान दिया गया। छात्रा गरिमा सिंह को बल्ब से मनी प्लांट होल्डर बनाने के लिए तीसरा स्थान मिला।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-02-29 16:15 GMT

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र परिषद की ओर से गुरुवार को वाबी-साबी बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एलयू के कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने वेस्ट मैटेरियल का उपयोग करते हुए कई वस्तुएं बनाई। एलयू के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, डीएसडब्ल्यू प्रो. संगीता साहू, निर्माण अधीक्षक प्रो. डीके सिंह और डीएसडब्ल्यू के सदस्यों ने टैगोर लॉन में छात्रों द्वारा बनाई वस्तुओं को देखा। उन्होंने छात्रों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की सराहना भी की।


मेधावी परिषद ने किया आयोजन

वाबी-साबी बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन मेधावी छात्र परिषद की अध्यक्ष आस्था पटेल, महामंत्री श्रीकांत सिंह, उपाध्यक्ष श्रेया यादव और अर्पित उपाध्याय की अगुवाई किया गया। परिषद के सदस्यों ने छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें एलयू के छात्रों ने यहां कई वस्तुएं बनाई। वाबी साबी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अकादमिक डीन प्रो. गीतांजलि मिश्रा, डॉ. आकांक्षा सिंह और प्रो. आरपी सिंह रहे। इस बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में कई विद्यार्थियों ने खराब सामानों का इस्तेमाल कर ढेरों उपयोगी वस्तुएं बनाई। छात्रों द्वारा बनाई सबसे अच्छी वस्तुओं को यहां निर्णायक मंडल की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।


विजेताओं को किया पुरस्कृत

निर्णायक मंडल ने छात्रा अनन्या सिंह द्वारा कार्डबोर्ड से बनाई बेहद खूबसूरत तितली को प्रथम घोषित किया।मिठाई के डिब्बे और पुराने तारों से मारिया खातून ने ट्रक बनाया। मारिया खातून को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान दिया गया। छात्रा गरिमा सिंह को बल्ब से मनी प्लांट होल्डर बनाने के लिए तीसरा स्थान मिला। वाबी साबी प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजन के इस मौके पर श्रेया यादव, पल्लवी पटेल, मनीष चौहान, चेतना शुक्ला, सौम्या सिंह और रीमा चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News