Lucknow: आए थे पुतला फूंकने, खुद ही झुलसे नेताजी, दिनेश सिंह के विरोध के दौरान बाल-बाल बचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Lucknow News: भाजपा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस के समर्थकों ने उनके आवास के बाहर पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।

Report :  Abhishek Mishra
Update:2024-10-19 14:30 IST

कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री दिनेश सिंह का पुतला (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को प्रियंका गांधी वाड्रा पर बयान देना भारी पड़ रहा है। इसे लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। बयान देने के बाद से ही कांग्रेस के विभिन्न संगठन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया।

युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला 

भाजपा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस के समर्थकों ने उनके आवास के बाहर पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। यहां प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कल छात्र संगठन इकाई ने भी मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया था। 


बाल बाल बचे कांग्रेस कार्यकर्ता

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के घर के बाहर शनिवार की दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारी मंत्री का पुतला फूंकने के लिए बढ़े। इस दौरान एक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता के कुर्ते में आग पकड़ ली। किसी तरह से साथियों ने आग पर काबू पाया है। 


 आग की चपेट में आए प्रदेश उपाध्यक्ष

जानकारी के मुताबिक युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ल आग की चपेट में आ गए थे। उन्हें ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उनके साथ प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेसियों ने कपड़ों की सहायता से समय रहते आग पर काबू पा लिया। सूत्रों का कहना है कि उन्हें साथियों द्वारा सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें जरूरी दवा मुहैया कराई गई। 


Tags:    

Similar News