Mukhtar Ansari News: मुख़्तार अंसारी की पत्नी पर DIG ने घोषित किया 50 हजार का इनाम

Mukhtar Ansari News: अफशा अंसारी के खिलाफ मुकदमा संख्या 20/2022 की धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।

Report :  Santosh Tiwari
Update: 2024-08-01 16:34 GMT

Photo- Social Media

Mukhtar Ansari News: प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में DIG आजमगढ़ रेंज ने मुख़्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अफशा के अलावा पुलिस ने मुख्तार गैंग के अन्य लोगों पर भी इनाम घोषित किया है। बताते चलें की पुलिस रिकॉर्ड में मुख्तार की पत्नी भी अपराधी है। वह बीते लम्बे समय से फरार चल रही है। 

अफशा अंसारी के खिलाफ मुकदमा संख्या 20/2022 की धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। यह मुकदमा उसके खिलाफ मऊ जनपद के थाना दक्षिण टोला में दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रही है। पुलिस पिछले लम्बे समय से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। सूत्रों के अनुसार, अफशा खुद को हॉउस वाइफ कहती है लेकिन स्थानीय थानों में उसके खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। अफशा के खिलाफ 2019 में छावनी लाइन और बबेड्डी में जमीन कब्जाने के मामले भी दर्ज हुए थे।

पति के जनाजे में भी नहीं हुई थी शामिल

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मौत हो गई थी। जिसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। जहां डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत की बात कही थी। हालाँकि उसकी मौत को लेकर बड़े भाई अफजाल अंसारी और परिवार के अन्य लोगों ने भी सवाल उठाए थे। जनाजे में बड़ी संख्या में आसपास के लोग शामिल हुए थे। इसके बावजूद गिरफ्तारी के डर से पति के जनाजे में अफशा अंसारी नहीं शामिल हुई थी।

आसपास के जिलों में जारी हुआ था अलर्ट

मुख्तार की मौत के बाद कानून व्यवस्था के मद्देनजर आसपास के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया था। पुलिस जनाजे में शामिल होने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रख रही थी। पुलिस को अंदेशा था कि अपने पति के जनाजे में शामिल होने के लिए अफशा भी भेष बदलकर आ सकती है लेकिन वह नहीं पहुँची थी। फ़िलहाल पुलिस सख्ती से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 

Tags:    

Similar News