Lok Sabha Elections 2024: भीषण गर्मी में भी निभाया दायित्व, बुजुर्ग व दिव्यांग के नहीं रुके पांव

Lok Sabha Elections 2024: कालीचरण पोलिंग बूथ पर 59 वर्षीय नीता मेहरोत्रा व्हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंची थी। स्काउण्ट्स एंड गाइड की छात्राओं ने उन्हें वोट डालने में काफी मदद की।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-05-20 15:18 GMT

भीषण गर्मी में भी निभाया दायित्व, बुजुर्ग व दिव्यांग के नहीं रुके पांव: Photo- Newstrack

Lucknow News: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज लखनऊ समेत 14 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। राजधानी में शाम छह बजे तक 52.03 फीसदी लखनऊ की एक अन्य सीट मोहनलालगंज में 62.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में वोटर मतदान केंद्र पहुंचे। यहां मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। शहर के अलग-अलग पोलिंग बूथ पर कई दिव्यांगों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके अलावा बढ़ती उम्र के बावजूद बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं लोकतंत्र के पर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। ऐसे ही कुछ मतदाताओं से बातचीत के अंश निम्न हैं।

मोहम्मद उस्मान: Photo- Newstrack

बुजुर्गों ने भी किया मतदान

शहर के चौक क्षेत्र में स्थित कालीचरण पीजी कॉलेज को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग वोट डालने पहुंचे। चौक के कालीचरण पोलिंग बूथ पर 87 वर्षीय मोहम्मद उस्मान ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

नीता मेहरोत्रा: Photo- Newstrack

कालीचरण पोलिंग बूथ पर 59 वर्षीय नीता मेहरोत्रा व्हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंची थी। स्काउण्ट्स एंड गाइड की छात्राओं ने उन्हें वोट डालने में काफी मदद की। वृद्ध व दिव्यांगों की मदद के लिए कालीचरण पीजी कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर स्काउट्स की छात्राएं मौजूद रहीं। वह मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए आ रहे बुजुर्गों और दिव्यांगों को सहायता करते हुए दिखीं। व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंची नीता मेहरोत्रा को छात्राओं ने मतदान स्थल तक पहुंचने में मदद की। इसके अलावा टीबी अस्पताल में कार्यरत सरिता साहू ने अपनी ड्यूटी से समय निकालकर मताधिकार का इस्तेमाल किया।

जैनब को गोद में लेकर पहुंचे बेटे इमरान: Photo- Newstrack

दिव्यांगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

लखनऊ में युवा, महिलाओं और बुजुर्गों में लोकतंत्र के पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही कई पोलिंग बूथों पर दिव्यांगों ने भी वोट डाले। लालकुआं क्षेत्र स्थित सेंट एग्नेस स्कूल में बने मतदान केंद्र पर भी दिव्यांगों ने मतदान किया। भेढ़ी मंडी निवासी इमरान अपनी 82 वर्षीय मां जैनब को गोद में लेकर मतदान केंद्र पहुंचे थे। जैनब को मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर नहीं मिला।

ट्राइसाइकिल से वोट डालने पहुंचे संतोष कुमार: Photo- Newstrack

जैनब ने बताया कि अपने बेटे की बदौलत आज मुझे लोकतंत्र के त्योहार में हिस्सा लेने का सौभाग्य मिला है। बूथ पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके अलावा हुसैनगंज के बाग आइना बेग निवासी संतोष कुमार अपनी ट्राइसाइकिल पर मतदान केंद्र पहुंचे। परिजन की मदद से उन्होंने सेंट एग्नेस स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं चौक निवासी संदीप कुमार शाहमीना रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वोट डालने पहुंचे। भरी दोपहर केंद्र पर पहुंचे दिव्यांग संदीप को वहां पर व्हीलचेयर मुहैया कराई गई। केंद्र पर स्वयंसेवी ने उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाया और मतदान करवाने ले गया।

Tags:    

Similar News