Lucknow News: सहारा स्टेट में दो अरब की जमीन से हटा कब्जा, नगर निगम ने लगाया बोर्ड

Lucknow News: जानकीपुरम में सहारा स्टेट में नगर निगम की 11 बीघे जमीन पर कब्जे को हटाकर प्रशासन ने अपना बोर्ड लगा दिया है।

Newstrack :  Network
Update:2024-06-26 10:57 IST

Lucknow News (Pic: Social Media)

Lucknow News: 20 साल से लावारिस पड़ी जमीन पर नगर निगम ने अपना बोर्ड लगा दिया है। लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सहारा स्टेट कॉलोनी के 11 बीघा सरकारी 20 साल से लावारिस है। नगर निगम ने जमीन से कब्जा हटाकर नगर निगम का बोर्ड लगा दिया है। नगर निगम को इस कार्रवाई का विरोध भी झेलना पड़ा। सालों से खाली पड़ी जमीन पर लोगों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से निर्माण कराए थे और कुछ करा भी रहे थे। नगर निगम ने इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। 

कब्जा मुक्त कराई गई जमीन

नगर निगम के नायब तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि जानकीपुरम में सहारा स्टेट को विनिमय में जमीन दी गई थी। बाद में सहारा स्टेट ने अपनी जमीन बेच दी। मगर नगर निगम की जमीन अभी भी उस परिसर में मौजूद है। नगर निगम की जमीन तक जाने का कोई अलग रास्ता नहीं था। इसके चलते कॉलोनी वालों ने  इसमें सहारा ने अपनी जमीन तो बेच दी, लेकिन नगर निगम की जमीन भी उसके परिसर में थी। वहां तक जाने का अलग से कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में कॉलोनीवालों ने उस पर कब्जा करना शुरू कर दिया था।

करीब दो अरब है जमीन की कीमत

सरकारी जमीन पर किसी ने गैराज तो किसी ने कुत्ता के लिए घर बना लिया। कुछ लोग तो उसी जमीन में सब्जी भी उगा रहे थे। नगर निगम ने सभी कब्जों को हटाकर वहां नगर निगम का बोर्ड लगा दिया है।  बताया जा रहा है कि यहां जमीन की कीमत औसत से ज्यादा है। जमीन का रेट पांच हजार रुपए प्रति वर्गफीट चल रहा है। कार्रवाई करने पहुंची तहसील की टीम के साथ नगर निगम ने कब्जों को हटाकर अपना बोर्ड लगा दिया है। 20 साल से लावारिस पड़ी 11 बीघे जमीन की कीमत करीब दो अरब रुपए बताई जा रही है। नगर निगम ने इस जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई के दौरान लोगों ने प्रशासन का विरोध भी किया।

Tags:    

Similar News