Lucknow News : पूर्व राज्यसभा सांसद व अर्थशास्त्री एनके सिंह बोले- भारत में सर्कुलर इकोनॉमी की आवश्यकता

Lucknow News : भारत में सर्कुलर इकोनॉमी की आवश्यकता है। देश के विकास के लिए यह जरूरी है। भारत बीते दस वर्षों में ईज ऑफ़ डूइंग के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ा है।

Report :  Santosh Tiwari
Update:2024-09-25 17:13 IST

Lucknow News : भारत में सर्कुलर इकोनॉमी की आवश्यकता है। देश के विकास के लिए यह जरूरी है। भारत बीते दस वर्षों में ईज ऑफ़ डूइंग के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ा है। यह बातें श्रोताओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद, पंद्रहवे वित्त आयोग के अध्यक्ष व जाने माने अर्थशास्त्री एनके सिंह ने बुधवार को कही।

वह राजधानी लखनऊ के क्लार्क्स अवध होटल में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर आयोजित 'एकात्म मानववाद के आधार पर' आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र 'विश्व पटल पर आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरता भारत' में कही। आगे उन्होंने देश के विकास को लेकर कई अहम सुझाव भी दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर लोगों से चर्चा की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में एनके सिंह एवं राकेश शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

गरीबी रेखा से 25 करोड़ों लोगों का बाहर आना साधारण बात नहीं: राकेश शर्मा

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विकसित भारत विजन @2047 में इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत देश में 25 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना कोई साधारण बात नहीं है। यह भारत के लिए बहुत गर्व का विषय है।उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग संविधान खतरे में होने की बात कह रहे हैं लेकिन यह तो कतई संभव नहीं है। लोग कहते हैं कि संविधान खत्म किया जा रहा है इसे लेकर आंदोलन किए गए देश की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। वह तस्वीर देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। पटना में 50 बच्चे स्कूल बस में बैठे थे उसमें भी आग लगा दी गई। यह सिर्फ भ्रांति फैलाई गई है।


आगे उन्होंने कहा कि देश किसी को बांटकर नहीं तरक्की करेगा। देश तरक्की करेगा सबको साथ लेकर फिर चाहे वह कोई भी हो। अपने संबोधन में उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना की। इसमें उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, उज्जवला योजना, हर घर नल योजना पर भी विशेष जोर दिया।

करोड़ों लोगों को ऐसे ही नहीं मिल जाता योजनाओं का लाभ

कार्यक्रम में बोलते हुए राकेश शर्मा ने कहा कि 25 करोड़ लोग ऐसे ही गरीबी रेखा के बाहर नहीं आ जाते। करोड़ों लोगों को ऐसे ही उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिल जाता है। देश की सड़कें एकदम मक्खन जैसी हैं एक्सप्रेस वे बनाए जा रहे हैं। यह सब आसान नहीं होता है।


आगे उन्होंने चाइना पर निशाना साधते हुए कहा कि चाइना ने दुनिया को और भारत को तबाह करने के लिए बायोलॉजिकल वेपन छोड़े। दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जान ले ली लेकिन किसी की मजाल नहीं है कि वह उसकी जो जांच हो रही है उस पर सवाल पूछ ले। उन्होंने कुछ लोगों पर देश को बांटने और अशांति फैलाने को बात भी कही है।

Tags:    

Similar News