Jagdish Gandhi Health Bulletin: सीएमएस संस्थापक जगदीश गांधी की हालत नाजुक, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन

Jagdish Gandhi Health Bulletin: सीएमएस संस्थापक जगदीश गांधी की हालत नाजुक बनी हुई है। वह कई दिनों से मेदांता अस्पताल में वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-01-07 07:26 GMT

 Jagdish Gandhi (File Photo- Social Media)

Dr Jagdish Gandhi: सिटी मांटेसिरी स्कूल की नींव रखने वाले और अन्तर्राष्ट्रीय फलक तक सीएमएस का नाम चमकाने वाले डॉ जगदीश गांधी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। जारी बुलेटिन के अनुसार मेदांता अस्पताल में डॉ. जगदीश गांधी के स्वास्थ्य की देखभाल क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में है। मेदांता अस्पताल द्वारा जारी उनका स्वास्थ संबंधी बुलेटिन संलग्न है। सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य के बारे में चल रही सभी अफवाहें झूठी हैं, इसलिए कृपया उन पर ध्यान न दें।

प्रख्यात शिक्षाविद् जगदीश गांधी को हार्ट अटैक के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की माने तो अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आईसीयू में में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कई तरह के अफवाहें उड़ी थी, जिसके बाद अस्पताल की ओर से हेल्थ बुलेटिन जारी कर उनकी तबीयत की जानकारी दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक्स हैंडल से उनके निधन की खबर ट्वीट हुई। इसके बाद इस अफवाह ने रफ्तार पकड़ ली। हालांकि उनकी स्थिति अभी नाजुक है। 

डॉ जगदीश गांधी ने लखनऊ में सिटी मॉटेसरी स्कूल की नींव रखी है। इसके बाद उन्होंने प्राइवेट एजुकेशन को तेजी से बढ़ावा दिया। उनकी मेहनत का परिणाम है कि लखनऊ से ही पूरे विश्व में अपना नाम कमाया। आज निजी स्कूलों की बात करें तो सीएमएस को विश्व में तीसरा स्थान प्राप्त है। डॉ जगदीश गांधी ने कभी अपने ब्रांच को लखनऊ के अलावा कहीं नहीं स्थापित किया। वह अपने मंच से हमेशा कहते रहे हैं कि हम बेहतर शिक्षा की बात करते हैं। हमारा प्रयास है कि हम ऐसी पीढ़ी तैयार करें जो पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करे। इसके आलवा जगदीश गांधी की उपलब्धि ये भी रही है कि 55 देशों के जज उनके यहां चर्चा के लिए हर साल आते हैं। लखनऊ में सीएमएस को शीर्ष स्कूलों में से माना जाता है।   

Tags:    

Similar News