Lucknow News: लखनऊ के जिमख़ाना क्लब में युवती ने ख़ुद को आग लगाकर की आत्महत्या

Lucknow News: राजधानी लखनऊ से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ के जिमखाना क्लब में एक युवती ने खुद को आग के हवाले कर लिया है। इससे बुरी तरह वह झुलस गई और युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

Update: 2023-06-05 10:10 GMT
मौके पर पुलिस (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ के जिमखाना क्लब में एक युवती ने खुद को आग के हवाले कर लिया है। इससे बुरी तरह वह झुलस गई और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान 29 वर्षीय सीमा के रूप में हुई हैं। सीमा के पिता का नाम देवी प्रसाद है। देवी प्रसाद राजधानी के अवध जिमखाना क्लब में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। सीमा के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी ने आग क्यों लगाई है, उन्हे इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। मृतक सीमा ने नारी शिक्षा निकेतन से पढ़ाई की थी।

घटनास्थल पर पुलिस मौजूद

घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आत्महत्या के कारणों का जांच कर रही है। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मृतक सीमा के पिता देवी प्रसाद करीब 25 सालों से जिमखाना क्लब में नौकरी कर रहे हैं। देवी प्रसाद उत्तर प्रदेश के बस्ती के रहने वाले हैं। सोमवार सुबह उनकी बेटी सीमा ने खुद को बाथरूम के अंदर बंद करके आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखा कि बाथरूम से लपटें निकल रही है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन फानन में पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर युवती को बाहर निकाला तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि महिला ने खुद को आग लगा ली है। मौके पर पहुंची ने पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

Tags:    

Similar News