Lucknow Holi: नवाबी नगरी में फागुन की बहार, होली के रंगों से गुलजार हुए बाजार

Lucknow Holi: नवाबों की नगरी लखनऊ में वातावरण में होली के रंग नजर आने लगे है। राजधानी की सभी बाजारों में रंग-बिरंगे कलर देख लोगों का उत्साह और उमंग और भी ज्यादा बढ़ रहा है।

Update: 2024-03-18 09:47 GMT

राजधानी लखनऊ में रंगों से बाजार हुए गुलजार (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow Holi: रंगों के त्योहार होली के अब कुछ ही दिन शेष है। रविवार (24 मार्च) को होलिका दहन होगा और सोमवार (25 मार्च) को होली खेली जाएगी। मथुरा और काशी में तो लोगों पर अभी से होली के रंग नजर आने लगे है। वहीं नवाबों की नगरी लखनऊ में वातावरण में होली (Holi 2024) के रंग नजर आने लगे है।


राजधानी की सभी बाजारों में रंग-बिरंगे कलर देख लोगों का उत्साह और उमंग और भी ज्यादा बढ़ रहा है। लोग होली को काफी उत्साह के साथ मनाते हैं। होली पर बच्चों को पिचकारी और मुखौटे काफी पसंद आती है। इसके लिए बाजारों में कई तरह की डिजाइनर पिचकारियां भी सज गयी हैं। इसके साथ ही नमकीन, पापड़ और गुजिया की दुकानों पर भी लोगों को भीड़ दिखने लगी है। बाजार में कई तरह के फ्लेवर और डिजाइन के चिप्स और पापड़ मिल रहे हैं। जोकि लोगों को भी अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।


कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की लगी भीड़

होली के बाद कई दिनों तक मेहमानों का घर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में होली खेलने के बाद सभी लोग नये कपड़े पहनकर अपने स्वजनों और मित्रों के घर बधाई देने जाते हैं। इसके लिए कपड़ों और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर महिलाओं की भी भारी भीड़ नजर आने लगी है। राजधानी के हजरतगंज, अमीनाबाद, लेखराज, भूतनाथ समेत कई बड़ी मार्केट में दुकानें रंग-बिरंगे और डिनाइनर कपड़ों से पट गये हैं। इस दौरान लोगों को चिकनकारी की कुर्तियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।


लोगों को भा रहे हर्बल कलर

होली के खूबसूरत रंगों को अक्सर मिलावटी रंग बेरंग बना देते हैं। ऐसे में लोग अधिकतर हर्बल कलर से ही होली खेलना पसंद करते हैं। ऐसे में बाजारों में हर्बल अबीर और गुलाल की कई ढेर सारी वैरायटी नजर आ रही है। लोग इन हर्बल रंग और अबीर को ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कलरफूल गुब्बारे में बाजारों में उपलब्ध हैं जोकि बच्चों को भी काफी पसंद हैं। बाजारों में घर के सजावट के सामान की भी ग्राहक खूब खरीददारी कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News