Lucknow Crime: पति लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर करता है ब्लैकमेल, पत्नी ने दर्ज कराया केस

Lucknow Crime: पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं।

Report :  Santosh Tiwari
Update:2024-09-30 14:52 IST

पति लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर करता है ब्लैकमेल   (photo: social media )

Lucknow Crime: लखनऊ में सोमवार को पत्नी ने अपने पति समेत ससुराली जनों के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आशीष कश्यप महिलाओं को फिल्म में काम दिलाने के बहाने उनके अश्लील वीडियो बनाता है और फिर ब्लैकमेल कर उनका शोषण करता है। विरोध करने पर दहेज की मांग करने लगता है और जान से मारने की धमकी देता है। उसके इस कृत्य में ससुराल के लोग भी उसका बराबर साथ देते हैं। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

कंप्यूटर में सेव हैं दर्जनों वीडियो

मूलरूप से महोबा की रहने वाली पीड़िता की शादी 2010 में लखनऊ के इंद्रा नगर में रहने वाले आशीष कश्यप से हुई थी। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। पत्नी ने बताया कि पति आशीष कश्यप खुद को फिल्म डायरेक्टर बताता है। उसका लखनऊ, दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों में गिरोह चलता है। पत्नी का कहना है कि वह लड़कियों को फिल्म में काम दिलाने के बहाने उनके अश्लील वीडियो बनाता है और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर शोषण भी करता है। पत्नी ने आरोपी के कंप्यूटर में ऐसे दर्जनों वीडियो भी सेव होने की बात कही है। हजरतगंज पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बताने पर परिजनों ने कही मुंह बंद रखने की बात

पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका पति न्यूड वीडियो शूट करता है। इस बात की जानकारी अपने ससुर और राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सीताराम कश्यप को भी दी। इस पर ससुर ने पति से कुछ नहीं कहा उल्टा मुझे ही मुंह बंद रखने की बात कही। यह बात जब पति को पता चली तो उसने भी मुझसे मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि पति ने पत्नी के भाइयों को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। पत्नी कहती है कि अक्सर पति काम के बहाने लंबे समय तक घर से गायब रहता है लेकिन जब उससे कुछ पूछो तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है।

पहले भी दर्ज हुआ है केस

पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आशीष पर अलीगंज में इसी साल के जून में एक लड़की ने केस दर्ज कराया है। लड़की ने आरोप लगाया था कि आशीष ने काम दिलाने के बहाने उसके अश्लील वीडियो बनाए और फिर ब्लैक मेल का उसका शोषण किया है। इस मामले की जांच भी चल रही है।

Tags:    

Similar News