Lucknow News: डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने की प्रेस कांफ्रेंस, बोले- कर्नाटक में सरकार बनते ही लागू की गारंटियाँ

Lucknow News: डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में सभी महिलाओं को बस में फ्री में यात्रा करने का वादा किया गया था। जिसे पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा था।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-05-16 07:15 GMT

DK Shivkumar Press Conference (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

DK Shivkumar Press Conference: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी राजधानी पहुंचे थे। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसे कर्नाटक सरकार के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार बनते ही कांग्रेस की पांच गारंटियों को लागू करने की बात की। साथ ही केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने की प्रेस कांफ्रेंस 

मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को कर्नाटक सरकार के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सरकार बनने से पहले राहुल गांधी आए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस आपके लिए काम करेगी। लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया और कांग्रेस की सरकार बनाई। सरकार बनते ही कांग्रेस ने लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा किया। लोकसभा चुनाव में भी हर तरफ यही माहौल है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। 

कर्नाटक में गारंटियों को लागू किया 

डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में सभी महिलाओं को बस में फ्री में यात्रा करने का वादा किया गया था। जिसे पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा था। राहुल गांधी आए तो उन्होंने डिप्लोमा डिग्री धारकों को 4500 रुपए देने का वादा किया। पूर्ण बहुमत की सरकार करते ही कांग्रेस की सभी गारंटियों को पूरा किया गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में ही कांग्रेस सरकार ने गारंटी को लागू किया। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर हमने लोगों के बीच जाकर उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस आपके साथ खड़ी है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सीपी राय, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। 




Tags:    

Similar News