Lucknow Demolition: बेघर हुए 40 साल बाद सैकड़ों परिवार, समर्थन में आए BJP नेता लहूलुहान, चला बुलडोजर

Lucknow Kukrail Demolition: पुलिस को इस दौरान लाठीचार्ज करना पड़ा है। इस लाठीचार्ज में भाजपा महानगर मंत्री मंगल झा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उधर, इलाहाबाद हाई कोर्ट में इस मामले पर आज सुनवाई हुई और कोर्ट ने घरों को गिरने पर रोक लगा दी।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-12-21 08:46 GMT

Lucknow Kukrail Demolition (Newstrack)

Lucknow Kukrail Demolition: लखनऊ में बह रही कुकरैल नदी के सौंदर्यीकरण को लेकर अवैध रूप से अकबरनगर प्रथम और द्वितीय के इलाके में बने घरों पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई गुरुवार को शुरू हो गई है। नदी के क्षेत्र में अकबरनगर के दोनों इलाकों में बने अवैध घरों को भारी प्रशासन बल की मौजूदगी में एलडीए तोड़ रहा है। कोई अनहोनी न हो इस वजह से पुलिस बल ने अकबरनगर की ओर आने वाले सारी सड़कों और गलियों को सील कर दिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस प्रशासन कार्रवाई होने वाली जगह पर जाने नहीं दे रहा है।

हालांकि कुल लोग पहले से अपने घरों को तोड़ना शुरू कर दिया था, लेकिन मंडलायुक्त कोर्ट में ध्वसीकरण के खिलाफ दायर की गई अपील के निरस्त होने के बाद आज एलडीए न अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। जैसे ही घर गिरने की के लिए बुलडोजर आगे बढ़े तो लोगों ने विरोध करना शुरू करने दिया, लेकिन भारी प्रशासन होने के चलते उनकी एक न चली और घरों को गिराया जा रहा है। वहीं, घरों पर जैसे ही एलडीए का बुलडोजर गरजा तो वहां मौजूद हजारों की आंखे नम हो गईं। कई लोग आशियान टूटते ही जोर जोर से रोने लगे। वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंड पीठ ने ध्वस्तीकरण के मामले पर रोक लगा दी है। लखनऊ खंड पीठ में आज इस मामले पर सुनवाई हुई। हाई कोर्ट से रोक लगते ही लोगों को बीच खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। 


पुलिस ने चलाई लाठी, भाजपा महानगर मंत्री गंभीर रूप से घायल

अकबरनगर इलाके में ध्वस्तीकरण खिलाफ बुधवार को हुए लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन को इस बात की आशंका पहले से थी कि कार्रवाई को रोकने के लिए लोग विरोध कर सकते हैं, इसलिए वह पुलिस प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार था। जब गुरुवार को लोगों ने ध्वस्तीकरण को रोकने के लिए स्थानीय लोग आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश, जब वह नहीं माने तो दोनों के बीच काफी झड़प देखने को मिली। पुलिस को इस दौरान लाठीचार्ज तक करना पड़ा है। इस लाठीचार्ज में भाजपा महानगर मंत्री मंगल झा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, क्योंकि उन्हीं की अगुवाई में लोगों विरोध दर्ज करा रहे थे।

भीखमपुर में चल चुका बुलडोज

इससे पहले एलएडी ने कुकरैल नदी पर कब्जा होकर बने भीखमपुर इलाके में घरों का ध्वस्तीकरण कर चुका है। भीखमपुर में 72 घरों को खाली कराया गया और पूरी जगह को बराबर कर दिया गया। इन 72 विस्थापित लोगों को एलएडी ने प्रधानमंत्री आवास और डूडा की आपसा योजना के तहत घर दिये जा चुके हैं। उसके बाद यहां ध्वस्तीकरण का काम शुरू हुआ है।


1169 अवैध निर्माण हुए चिह्नित

वहीं, अकबरनगर में एलडीए ने 1169 अवैध निर्माण चिह्नित किया था। इसमें 1068 आवास के साथ कई बड़े बड़े शोरूम और काम्पलैस शामिल हैं। हालांकि एलडीए से मिलने 5 दिन का मियांदी खत्म होने के बाद बुधवार को 40 लोग घर छोड़कर चल गए, लेकिन कल तक बड़े बड़े शोरुम मालिक पीछे नहीं हटे। 1068 अवासीय विस्थापितों में से कल तक केवल 22 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना और डूडा की आसरा योजन आवास के तहत घर पाने के लिए अपना पंजीकरण कराया था। 21 दिसंबर अकबरनगर के थाने पास विशेष पंजीकरण कैंप लगाया जाएगा।

अकबरनगर अवैध कॉलोनी के ध्वस्तीकरण पर लगी रोक

कुकरैल नदी पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों की ध्वस्तीकरण की सुनवाई गुरुवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंड पीठ हुई। कोर्ट ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रुकने का आदेश दिया और अलगी सुनवाई की तारीख 22 जनवरी, 2024 तक की है। कोर्ट ने कहा कि जिन घरों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है, उन्हे आवास प्रसाशन की ओर से नहीं मुहैया हो जाता है, तभी तोड़ने की कार्रवाई नहीं की जाएगी। अकबरनगर के पीड़ित पक्ष की ओर से हाई कोर्ट में अगल अलग कुल 26 याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इन्ही में से कुछ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगते हुए कॉलोनी निवासियों को मिली राहत प्रदान की। कुछ मकानों को गिराने के बाद एलडीए बुलडोजर के लेकर वहां से वापस चल गया।

टूटा घर...तो लोगों के निकले आंसू, देखें कुछ फोटोएं

















Tags:    

Similar News