Lok Sabha Result 2024: UP में भाजपा की खिसकी जमीन, इस वजह से हुआ नुकसान

Lok Sabha Result 2024: उत्तर प्रदेश में तो भाजपा का हाल काफी ज्यादा खराब नजर आ रहा है। यूपी में कई सीटों पर बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। भाजपा अपनी कई मजबूत सीटों पर भी पिछड़ गयी है।

Update: 2024-06-04 08:39 GMT

यूपी में भाजपा की खिसकी जमीन (न्यूजट्रैक)

Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों से भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। भाजपा ने जहां ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा देकर ऐतिहासिक जीत का दावा किया था। वहीं चुनाव के रूझान इसके बिल्कुल इतर ही दिखायी दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में तो भाजपा का हाल काफी ज्यादा खराब नजर आ रहा है। यूपी में कई सीटों पर बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। भाजपा अपनी कई मजबूत सीटों पर भी पिछड़ गयी है। यूपी में अब तक रूझान में समाजवादी पार्टी 36, भारतीय जनता पार्टी 34, कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

भाजपा को राम मंदिर के सहारे देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का पूरा विश्वास था। लेकिन चुनाव के रूझान देखकर 400 पार का आंकड़ा तो दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा का राम मंदिर का फार्मूला जनता को लुभाने के लिए काम नहीं आया। हालांकि इसके बावजूद एनडीए की ही केंद्र में सरकार बनती नजर आ रही है। लेकिन यूपी में भाजपा के गिरे ग्राफ ने संगठन को मंथन करने के लिए मजबूर जरूर किया है। वहीं विपक्ष जिस तरह से आरक्षण, बेरोजगारी, महंगाई समेत जनहित के मुद्दे लेकर जनता के बीच पहुंची। रूझानों को देखकर यह साफ लग रहा है कि विपक्ष की मेहनत काम कर गयी है।

यूपी में योगी फैक्टर नहीं दिखा प्रभावी

यूपी में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने की भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई थी। यूपी में भाजपा के बढ़ते ग्राफ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा ने साल 2017 के बाद बैक-टू-बैक दो विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जीत के सिलसिले से भाजपा का उत्साह भी दोगुना हो गया था। इसी वजह से लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा यूपी की सभी 80 सीटों को भगवामय मान बैठी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तेज तर्रार कार्यशैली भी इस चुनाव में लोगों को जोड़ने में काम नहीं आयी। यूपी में भाजपा की जमीन के खिसकने की एक बड़ी वजह सवर्ण वर्ग की नाराजगी भी है।

Tags:    

Similar News